biodatamaker
✕

जियो ने लांच किया एप, नहीं होगी जीएसटी में परेशानी

Updated: रविवार, 2 जुलाई 2017 (00:31 IST)
मुंबई। खुदरा कारोबारियों के मंच रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (राय) ने रिलायंस जियो-जीएसटी के साथ समझौते के तहत खुदरा कारोबारियों के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अनुपालन में सहूलियत के लिए एक मोबाइल एप आधारित समाधान प्रस्तुत किया है।
 
रिलायंस जियो ने कहा कि यह एक ऐसा समाधान है जो रिटेलर्स (संगठित खुदरा कारोबारियों) को जीएसटी कानून के प्रावधानों के अनुसार सभी तरह के दस्तावेज, कर विवरणिका दाखिल करने और सभी नियमों का पालन करने में मदद करेगा। इसे जियो-जीएसटी ने 1,999 रुपए में उपलब्ध कराया है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर के छोटे दुकानदारों को नई कर प्रणाली को आसानी से अपनाने में मदद करना है।
 
विज्ञप्ति के अनुसार जियो-जीएसटी एक व्यापक डिजिटल समाधान है जिसमें इनवॉइसिंग की पूरी प्रक्रिया, बिलिंग और जीएसटी रिटर्न की फाइलिंग और समीक्षा शामिल है। इसके लिए नए उपयोगकर्ताओं को जियोजीएसटी.कॉम पर करदाता खाता बनाना कर जियोजीएसटी एप्लिकेशन इंस्टॉल करना होता है।
 
इस बीच रीटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी कुमार राजगोपालन ने एक बयान में कहा है कि रीटेल उद्योग जीएसटी को पासा पलटने वाली प्रणाली के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा देश की कराधान प्रणाली में एकरूपता लाने के लिए उठाया गया बड़ा कदम है। हमारा मानना है कि यह अब तक भारत के लिए सबसे बड़ा कर प्रबंधन है। देश के नागरिक के रूप में हम एक देश एक कर के इस नए युग का स्वागत करते हैं।  जीएसटी शुक्रवार रात से लागू हो गया है। (भाषा) 
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख