Hanuman Chalisa

जीएसटी से 'इंस्पेक्टर राज' खत्म होगा, आर्थिक वृद्धि होगी मजबूत : शाह

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2017 (15:36 IST)
पणजी। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की प्रशंसा करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि इससे देश की आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी और 'इंस्पेक्टर राज' खत्म होगा। बीती मध्यरात्रि संसद में आयोजित एक समारोह में जीएसटी की औपचारिक शुरुआत हुई।

शाह ने कहा कि जीएसटी से 17 से अधिक कर खत्म हो गए हैं और वे एक कर में तब्दील हो गए हैं जिससे व्यापारियों, व्यवसायियों तथा लघु उद्यमियों को फायदा होगा। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उन्हें 'इंस्पेक्टर राज' से राहत दिलाई है। शाह ने कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन के साथ कुछ दिक्क्तें हो सकती हैं, लेकिन उन पर काम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लेकिन यह कर सुधार देश की आर्थिक वृद्धि को तेज कर इसे एक वैश्विक नेता बनाएगा। यह कई कर संबंधी कानूनों को खत्म करेगा। जीएसटी लागू करने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि मध्यरात्रि स्वतंत्रता के बाद से भारत के सबसे बड़े कर सुधार की साक्षी बनी।

उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'एक देश, एक कर' का सपना प्राप्त कर लिया है। जबसे मोदीजी ने सत्ता संभाली है, वे प्रत्येक क्षेत्र में नई चीजें ला रहे हैं।

शाह ने कहा कि लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि बीती रात जो हुआ, वह स्वतंत्रता के बाद से कर सुधार का सबसे बड़ा कदम है। शाह राज्य के 2 दिन के दौरे पर शनिवार पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे दाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे, जहां भाजपा के 2,500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर मौजूद लोगों में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, भाजपा की गोवा इकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर, पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव संतोषजी, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक, दक्षिण गोवा से ससंद सदस्य नरेन्द्र सवाईकर तथा अन्य नेता शामिल थे। (भाषा)
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अगला लेख