Hanuman Chalisa

Deepfake को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन, 7 दिन में जारी होंगे कड़े IT नियम

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (18:49 IST)
New IT rules in 7-8 days : केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा कि ‘डीपफेक’ (Deepfake) से निपटने के लिए अगले 7 दिन में सख्त आईटी नियमों को अधिसूचित किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि डीपफेक को लेकर जो परामर्श जारी किया गया था, उसको लेकर मंचों का अनुपालन मिला-जुला है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही सोशल मीडिया और ऑनलाइन मंचों को स्पष्ट कर दिया था कि यदि ‘डीपफेक’ पर उसकी सलाह का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया, तो नए आईटी नियमों लाए जाएंगे।
 
चंद्रशेखर ने एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में कहा कि अनुपालन के स्तर पर रुख मिला-जुला रहा है। मैंने सलाह के समय कहा था कि यदि यह पाया जाता है कि परामर्श का अनुपालन पूरी तरह से नहीं किया जा रहा है, तो हम इस संदर्भ में स्पष्ट रूप से आईटी नियमों में संशोधन करेंगे और इसे अधिसूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि संशोधित आईटी नियम एक सप्ताह में आने की संभावना है।
 
मंत्री ने कहा कि परामर्श में जो था उसे अब आईटी नियमों में शामिल किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में यह हो जाएगा। 
ALSO READ: मैंने देखा कि एक VIDEO में मैं गरबा खेल रहा हूं, Deepfake से PM मोदी भी टेंशन में
चंद्रशेखर ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में बोट विनिर्माण इकाई का दौरा किया। उन्होंने वहां कर्मचारियों और सह-संस्थापक अमन गुप्ता के साथ बातचीत की।

सचिन और पीएम मोदी के वीडियो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डीपफेक पर चिंता जता चुके हैं। उनका एक डीपफेक वीडियो आया था। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक डीप फेक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्हें ‘स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट’ गेमिंग ऐप को प्रमोट करते दिखाया गया था। सचिन ने कहा था- यह वीडियो नकली है और धोखा देने के लिए बनाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे वीडियोज की बाढ़ आई हुई है। 
 
रश्मिका भी बनीं शिकार : पिछले वर्ष नवंबर में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हआ था। इसमें AI टेक्नोलॉजी से एक इन्फ्लूएंसर के चेहरे पर बड़ी सफाई से रश्मिका का चेहरा मोर्फ किया गया था। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने रश्मिका के इस फेक वीडियो को असली समझ लिया क्योंकि उसमें दिख रहे एक्सप्रेशन बिलकुल रियल लग रहे थे। इनपुट भाषा Edited By : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

अगला लेख