suvichar
✕

Google Maps ने 11 साल बाद लॉन्च किया Street View फीचर, जानिए कैसे करेगा काम आसान

Updated: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (16:22 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के किसी भी विकसित देश की तरह अब आप भी Google Maps पर इंसानी 'पॉइंट ऑफ व्यू' से सड़कों को देख पाएंगे। इसी के साथ अब भारतीय सड़कों और बाजारों का 360 डिग्री व्यू भी आपके मोबाइल पर देखा जा सकेगा। क्योकि, Google Maps ने अपना नया फीचर 'Street View' भारत में लॉन्च कर दिया है। 
 
Street View फीचर की मदद से अब आप अपने आस-पास की गलियों से लेकर अपने मनपसंद टूरिस्ट स्पॉट के इलाकों को घर बैठे हाई रेजॉलूशन में देख पाएंगे। इससे आपको रास्ता ढूंढने में आसानी होगी और आप अपने वाहन के हिसाब से कम ट्रैफिक वाला एरिया सेलेक्ट कर पाएंगे।  
 
ये फीचर सिर्फ भारत के लिए नया है, क्योकि दुनिया के अन्य देशों में इसे 11 साल पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। भारत को इतने समय बाद इस फीचर के मिलने का कारण भारत सरकार द्वारा सुरक्षा कारणों से 2018 ने इसे प्रतिबंधित करना रहा। रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियां इस बात से चिंतित थीं कि ऐसी हाई रेजॉलूशन वाली इमेजेस का संभावित रूप से 26/11 जैसे हमलों को अंजाम देने के लिए दुरुपयोग किया जा सकता है।
 
Street View फीचर के लिए डेटा उन यूजर्स से एकत्रित किया गया है, जिन्होंने 10 से अधिक शहरों में 1,50,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर ली है। ये फीचर बेंगलुरु के यूजर्स के लिए लाइव कर दिया गया है। आने वाले हफ्तों में अन्य 9 शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा, जिनमें दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, गुड़गांव, आगरा, चंडीगढ़ आदि शामिल हैं। 
 
Google का कहना है कि Street View फीचर लोगों को नेविगेट करने और देश-दुनिया के नए कोनों को अधिक सटीक रूप से तलाशने में मदद करेगा। भविष्य में इस फीचर का Application programming interface (API) भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे स्थानीय यूजर्स इसका उपयोग एक बेहतर मैपिंग के लिए कर सकें।  
 
इस फीचर का लाभ उठाने के लिए आप अपने स्मार्टफोन में Play Store पर जाकर Google Maps को अपडेट कर सकते हैं। 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

LIVE: एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं सुमन, सैनिटरी नैपकिन के कारोबार से बनीं आत्मनिर्भर, 30 गांवों में फैला रहीं स्वच्छता की जागरूकता

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर विवाद: बीकानेर हाउस से हटाई गईं 70 से ज्यादा तस्वीरें, प्रियंका गांधी नाराज

अमेरिका में मेटा पर 2.35 लाख करोड़ का जुर्माना, डोनाल्ड ट्रंप के 2016 चुनाव से जुड़ा है मामला

Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

अगला लेख