Hanuman Chalisa

अब ट्रैफिक जाम नहीं रोक पाएगा आपका रास्ता, मिलेगी यह सुविधा

बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (09:38 IST)
गूगल मैप्स में टू व्हीलर्स के लिए नई सुविधा दी गई है। अब गूगल मैप्स ने मोटरसाइकल मोड जोड़ दिया है। इस फीचर के जरिए गूगल मैप यूजर को बाइक का सबसे तेज रूट दिखाई देगा। कहां जाम लगा, कहां नहीं यह भी गूगल मैप जाना जा सकेगा। 
 
टू-व्हीलर्स का सफर आसान करने के लिए गूगल ने अपने गूगल मैप्स में मोटरसाइकल मोड जोड़ा है। इस फीचर के जरिए गूगल मैप यूजर को बाइक का सबसे तेज रूट दिखाएगा। अब तक गूगल मैप्स कार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पैदल जाने का रास्ता बताता था। गूगल फॉर इंडिया नाम से अपने खास प्रोग्राम में गूगल ने इस नए फीचर का ऐलान किया है। यह फीचर सबसे पहले भारत में ही लांच किया गया है।
 
गूगल के उपाध्यक्ष (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स टीम) सीजर सेनगुप्ता ने कहा कि गूगल मैप्स में टू-व्हीलर मोड फीचर भारत में पहली बार लांच किया गया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार और लाखों मोटरसाइकल और स्कूटर चालक की नौवहन जरूरतें चारपहिया गाड़ी चालकों की जरूरतों से अलग होती हैं। टू-व्हीलर मोड में मैप पर वे रास्ते दिखाई देंगे, जो कारों और ट्रकों के लिहाज से सही नहीं होंगे, लेकिन टू-व्हीलर चलाने वालों के लिए शॉर्टकट का काम करेंगे।
 
गूगल के अनुसार भारत में एक बड़ा हिस्सा टू-व्हीलर्स प्रयोग करता है ऐसे में ये फीचर काफी मददगार होगा। साथ ही अब रिलायन्स जियोफोन में गूगल असिस्टेंट मिलेगा, ऐसा पहली बार होगा जब किसी फीचर फोन में गूगल असिस्टेंट दिया जा रहा है।

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

अयोध्या में कार से 3.5 क्विंटल चांदी और भारी मात्रा में सोना जब्त!

पीएम सूर्य घर योजना : CM योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा UPPM

MG ने पेश किया भारत का पहला Multi-Powertrain ADAPT प्लेटफॉर्म, आएंगी नई Electric और Plug-in Hybrid SUV

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

अगला लेख