Daily Horoscope
✕

गूगल इंडिया शुरू करेगी एसएमबी हीरोज कार्यक्रम

Updated: बुधवार, 8 मार्च 2017 (20:18 IST)
हैदराबाद। लघु एवं मध्यम श्रेणी की कंपनियों (एसएमबी) को डिजिटल मंच पर जाने में मदद करने के लिए ‘डिजिटल अनलॉक्ड’ कार्यक्रम शुरू करने के बाद गूगल इंडिया ने ‘एसएमबी हीरोज’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। इसका मकसद देशभर में ऐसे एसएमबी की पहचान करना है जिन्होंने डिजिटल मंच के माध्यम से अपने कारोबार को बढ़ाया है।
गूगल के प्रबंध निदेशक (विपणन समाधान-एशिया प्रशांत) केविन ओकेन ने यहां पत्रकारों से कहा कि देशभर में चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम में तीन श्रेणियां होंगी। यह डिजिटल माध्यम से कारोबार नवोन्मेष, डिजिटल माध्यम से प्रभावकारी बदलाव और महिला कारोबारी नेतृत्वकर्ता हैं।
 
गूगल ने ‘डिजिटल अनलॉक्ड’ कार्यक्रम को भी शुरू किया जिसे शुरुआती तौर पर जनवरी में शुरू किया गया था। तब से अब तक गूगल देश के पांच शहरों में ‘डिजिटल अनलॉक्ड’ कार्यशालाएं आयोजित कर चुका है जिसके तहत 4,000 से ज्यादा कारोबारों को ऑफलाइन से ऑनलाइन आने का प्रशिक्षण दिया गया है। (भाषा)  

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख