Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर में बर्फबारी, बारिश जारी, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Updated: बुधवार, 8 मार्च 2017 (20:17 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में दूसरे दिन भी रूक-रूक कर बर्फबारी और बारिश होने के कारण बुधवार को फिर से ठंड का असर महसूस किया किया गया। इसके चलते अधिकारियों ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया।
यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘काजीकुंड और रामबन के बीच बर्फबारी और बारिश जारी रहने के कारण और कई जगहों पर पत्थर गिरने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू या श्रीनगर से यातायात को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बैटरी चश्मा, पांथयाल, अनोखीफॉल और डिगडोल में पहाड़ियों से पत्थरों के गिरने के कारण कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाली करीब 300 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बंद हो गया है।
 
उन्होंने बताया कि यहां से 80 किलोमीटर दूर काजीकुंड सेक्टर में जवाहर सुरंग के नजदीक एक से डेढ़ इंच तक बर्फ गिरी है। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों और चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तहत राजमार्ग पर यातायात बंद करने का निर्णय लिया गया।
 
सड़क का प्रबंधन देखने वाले सीमा सुरक्षा संगठन (बीआरओ) ने राजमार्ग खाली करने के लिए लोगों और मशीनों को काम पर लगाया है लेकिन खराब मौसम के कारण इनके प्रयासों में बाधा आ रही है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

अगला लेख