Hanuman Chalisa

फेसबुक लाएगा क्रिप्टोकरेंसी, कसेगा बिटकॉइन जैसी आभासी मुद्राओं पर शिकंजा

Updated: मंगलवार, 18 जून 2019 (08:05 IST)
लंदन। फेसबुक आभासी मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी) से भुगतान को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है। कंपनी सरकार और वित्तीय क्षेत्र के दिग्गजों के सहयोग से नई आभासी मुद्रा लाना चाहती है। 
 
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी द्वारा मंगलवार को एक आभासी मुद्रा के ब्योरे के बारे में बताया जाएगा जिसको वह अगले साल पेश करेगी। कंपनी का मानना है कि इस नई आभासी मुद्रा से बिटकॉइन जैसी ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी आधारित मुद्राओं में उतार-चढ़ाव से बचा जा सकेगा। 
 
वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार फेसबुक एक गठजोड़ ‘लिबरा’ का गठन कर रही है। इसमें वीजा, मास्टरकार्ड, पेपाल और उबर जैसी एक दर्जन से अधिक कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि ये कंपनियां उद्यम पूंजीपतियों और दूरसंचार कंपनियों के साथ मिलकर इस गठजोड़ में एक-एक करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी। 
 
घृणा फैलाने वाले वीडियो हटा रही है यूट्यूब : गूगल के स्वामित्व वाली वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब खतरनाक या घृणा फैलाने वाले वीडियो हटाने का काम कर रही है।
 
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने सोमवार को कहा कि यूट्यूब ने पिछली तिमाही में ऐसे 90 लाख से अधिक वीडियो हटाए हैं। यह खतरनाक सामग्री को फैलने से रोकने के प्रयासों का हिस्सा है। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

नेपाल में तबाही के बीच फरक्का बैराज फिर क्यों है चर्चा में

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

अगला लेख