Daily Horoscope
✕

लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर Facebook की वन स्ट्राइक पॉलिसी, उल्लंघन करने पर बैन हो जाएगा अकाउंट

Updated: बुधवार, 15 मई 2019 (23:06 IST)
नई दिल्ली। फेसबुक ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अगर कोई लाइव स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल हिंसा के लिए करता है तो उस यूजर के अकाउंट पर बैन लगा दिया जाएगा। इसके लिए फेसबुक ने वन स्ट्राइक पॉलिसी तैयार की है।
 
कंपनी ने यह कदम न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च में मस्जिद पर हुए हमले के 2 महीने बाद उठाया है। कंपनी ने कहा कि उसने तस्वीर तथा वीडियो का विश्लेषण करने वाली प्रौद्योगिकी को बेहतर बनाने के लिए 3 विश्वविद्यालयों से गठजोड़ कर नई शोध भागीदारी में 75 लाख डॉलर का निवेश किया है।
 
फेसबुक के उपाध्यक्ष (इंटेग्रिटी) गाइ रोजेन ने एक ब्लॉग में कहा कि कंपनी इस बात की समीक्षा कर रही है कि किस तरह से उसकी सेवाओं का इस्तेमाल नुकसान पहुंचाने और नफरत फैलाने में करने से रोका जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि हम आज उन नियमों को सख्त कर रहे हैं, जो मुख्यत: लाइव सेवाओं पर लागू होते हैं। अब से यदि कोई भी हमारी गंभीर नीतियों का उल्लंघन करता है तो उसे एक तय अवधि के लिए लाइव सेवा के इस्तेमाल से रोक दिया जाएगा। 
 
वन स्ट्राइक पॉलिसी : फेसबुक इसके लिए वन स्ट्राइक पॉलिसी तैयार ला रही है। इस पॉलिसी के नियमों का जो उल्लंघन करेगा उसके अकाउंट पर बैन ला दिया जाएगा या फिर उसके कई फीचर्स को बंद कर दिया जाएगा। कोई यूजर किसी आतंकवादी संगठन के बयान का लिंक साझा करता है तब ये भी पॉलिसी के खिलाफ होगा। ऐसे में उसके अकाउंट पर बैन लगा दिया जाएगा।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख