biodatamaker

Meta का बड़ा ऐलान, फेसबुक और इंस्टाग्राम भी ब्लू टिक के लिए वसूलेंगे चार्ज, चुकाने होंगे इतने रुपए

Updated: सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 (19:16 IST)
ट्विटर के ट्विटर ब्लू प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के बाद अब मेटा ने भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पेड ब्लू वैरिफिकेशन सर्विस को इंट्रोड्यूज किया है। यह वैरिफिकेशन टिक 1,000 रुपए में उपलब्ध है। यूजर्स गवर्नमेंट आईडी की मदद से अपना अकाउंट वैरीफाई कर एक ब्लू बैज प्राप्त कर सकेंगे। मेटा के चीफ एक्जीक्यूटिव मार्क जुकरबर्ग ने पिछले रविवार को इस सर्विस की घोषणा कर बताया कि यह सर्विस पहले ऑस्ट्रेलिया और बाद में न्यूजीलैंड में रोलआउट होगी।
 
कंपनी ने बताया कि प्रतिमाह वेब पर सर्विस की कीमत 11.99 यूएस डॉलर्स और आईओएस और एंड्रॉइड के लिए यूएस डॉलर्स 14.99 लगेंगे। ऑस्ट्रेलिया में इस‍की कीमत 19.99 डॉलर्स (वेब), 24.99 डॉलर्स (आईओएस और एंड्रॉइड) रहेगी। मार्क ने कहा कि यह कदम सोशल मीडिया ऐप्स पर सिक्योरिटी और ऑथेंटिसिटी में सुधार लाने के लिए उठाया गया है।
 
इस सब्सक्रिप्शन के पैड यूजर्स को एक ब्लू बैज मिलेगा जिससे उनकी पोस्ट्स की विजिबिलिटी बढ़ेगी, प्रतिरूपण से बचाव और कस्टमर सर्विस के लिए आसानी से एक्सेस मिलेगा। इतना ही नहीं, सब्सक्राइबर्स को इंस्टाग्राम स्टोरीज के लिए एक्सक्लूसिव स्टीकर्स भी मिलेंगे।
 
खास बात यह है कि मेटा ने निर्देश दिए हैं कि इस सब्सक्रिप्शन सर्विस के लिए यूजर कम से कम 18 साल का होना चाहिए। मेटा की यह पेड सर्विस अभी तक व्यवसायों के लिए उपलब्ध नहीं है, परंतु कोई भी व्यक्ति यह पेड सर्विस ले सकता है। हा‍लांकि मार्क ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह पेड स‍ब्सक्रिप्शन सर्विस कब तक दूसरे देशों में लॉन्च होगी?
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

अगला लेख