मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. E-mail umdo
Written By

काम की खबर : ईमेल भी हो जाएगा अनडू

काम की खबर : ईमेल भी हो जाएगा अनडू - E-mail umdo
कई बार आप जल्दी-जल्दी में किसी को मेल भेज देते हैं, पता लगता है गलत मेल चला गया। उसे रोका नहीं जा सकता है, लेकिन अब आपको इसे परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। अब आपको गलत ई- मेल भेजने के बाद खुद पर चीखने-चिल्लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गूगल ने जीमेल से भेजे गए ई-मेल को वापस लाने का तरीका ढूंढ़ निकाला है। गूगल ने आपके जीमेल इनबॉक्स में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसकी सहायता से  आप गलती से चले गए ई- मेल को रास्ते से ही वापस बुला सकते हैं। 
 
गूगल ने जीमेल में 'सेंड अनडू' का एक विकल्प जो़ड़ दिया है। इससे आप किसी मेल को 30 सेकंड तक अनडू कर सकते हैं। इस 30 सेकंड में अगर आपको लगता है कि मेल में कुछ गलत लिख दिया है तो उसे तुरंत अनडू कर सकते हैं। 
 
अगर आपको लगता है कि 30 सेकंड बहुत ज्यादा समय है, तो उसे 10 या 20 सेकंड भी कर सकते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गूगल ने यह टूल 6 साल पहले ही तैयार कर लिया था, लेकिन यह गूगल लैब्स में रखा गया था। पिछले दिनों गूगल ने इसे अपने नए मेल ऐप इनबॉक्स के साथ दिया था, लेकिन इनबॉक्स ऐप ज्यादा कामयाब नहीं हो पाया। 
 
इसके बाद, अब जीमेल ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए यह सुविधा जोड़ दी है बहरहाल, ई-मेल को अनडू करने की जानकारी आपको ठीक वैसे ही मिलेगी, जैसे कि ई-मेल डिलीट करते समय मिलती है। आपकी स्क्रीन पर एक मेसेज आएगा जिस पर लिखा होगा, 'Your message has been sent. Undo'। अगर आप अनडू पर क्लिक करते हैं, तो ई मेल रुक जाएगा।