Hanuman Chalisa

1 अक्टूबर से बदल जाएगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस, एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी

गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (19:47 IST)
नए ट्रैफिक नियमों के बाद सरकार आपकी ड्राइविंग लाइसेंस में भी बदलाव करने जा रही है। खबरों के अनुसार 1 अक्टूबर से ड्राइविंग लाइसेंस में यह बदलाव होगा। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) के साथ ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कानूनी रूप से जरूरी है, लेकिन अब DL और RC दोनों का रंग-रूप बदल जाएगा। नए नियमों के बाद आपको अपने लाइसेंस को अपडेट करवाना होगा। एक क्लिक पर सारी जानकारी सामने आ जाएगी।
 
ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष एक ड्रॉफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें लोगों से सुझाव मांगे गए थे। सरकार ने आम लोगों से मिले सुझावों के आधार पर यह फैसला किया है और नया नोटिफिकेशन जारी किया है।
 
ALSO READ: भारी-भरकम चालान से बचा सकता है यह ऐप, नहीं रहेगी कागजात साथ रखने की टेंशन
 
नए नियम के बाद ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी में माइक्रोचिप और क्यूआर कोड होंगे। इससे पिछला रिकॉर्ड छिपाया नहीं जा सकेगा। क्यूआर कोड से केंद्रीय डेटा बेस से ड्राइवर और व्हीकल की पहले से सारे रिकॉर्ड एक जगह पढ़ा जा सकेगा।
 
पूरे देश में एक जैसे होंगे DLऔर RC : वर्तमान में हर राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी का फॉर्मेट अलग-अलग होता है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग राज्यों के नियम भी अलग-अलग तरीके से दर्ज होते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पूरे देश में एक जैसा लाइसेंस और आरसी होंगे।
 
ALSO READ: Paytm पर मिलेगा बड़ी सुविधा, किसी भी क्यूआर कोड से कर सकेंगे UPI भुगतान
 
पूरे देश में एक जैसा रंगा होगा। कुछ समय पहले ही सरकार ने इसे लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया था। नोटिफिकेशन के अनुसार डीएल और आरसी में जानकारियां एक जैसी और एक ही जगह पर होंगी। इससे ट्रैफिक पुलिस को भी परेशानी नहीं होगी।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख