shradh paksha
✕

Facebook ने ब्लॉग पोस्ट में किया खुलासा, चोरी हुआ तीन करोड़ यूजर्स का डेटा

Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (08:54 IST)
सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook ने एक ब्लॉग पोस्ट में खुलासा किया है कि हैकर्स पिछले महीने करीब 3 करोड़ यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा में सेंध लगाने में कामयाब हुए। इस 3 करोड़ में से करीब 2 करोड़ 90 लाख यूजर्स के फेसबुक अकाउंट से डेटा चोरी होने की भी बात सामने आई है।


पिछले महीने कंपनी ने खुलासा किया था कि हैकर्स ने 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट को हैक करने की कोशिश की है। इसके बाद इससे प्रभावित हुए अकाउंट्स की जानकारी मांगी गई थी। उसी के जवाब में फेसबुक के वाइस प्रेजिडेंट ने हैकर्स द्वारा डेटा चोरी किए जाने की जानकारी दी है।

रिपोट्‍स के अनुसार करीब 1.5 करोड़ यूजर्स के नाम और कॉन्टैक्ट डीटेल्स चुराई गई हैं, जिसमें उनके फोन नंबर, ईमेल और प्रोफाइल शामिल हैं। 1.4 करोड़ यूजर ऐसे हैं जिनके नाम और कॉन्टेक्ट के अलावा उनकी प्रोफाइल से जुड़ी जानकारियां भी हैक की गई हैं जिसमें उनके यूजरनेम, जेंडर, भाषा, रिलेशनशिप, धर्म, जन्मदिन, शिक्षा और आखिरी 10 जगहों पर विजिट करने की जानकारी शामिल है। पोस्ट में फेसबुक ने कहा कि हम एफबीआई का सहयोग कर रहे हैं, जो इस मामले की सक्रिय रूप से जांच-पड़ताल कर रहा है।

हटा दिया था View As फीचर : पिछले दिनों 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा में सेंध लगने की बात सामने आई थी। इसके बाद कंपनी ने तुरंत ही अपना 'View As' हटा लिया था।  कंपनी का कहना था कि अटैकर्स ने इस 'View As' फीचर के जरिए फेसबुक ऐक्सेस टोकन चुरा लिए हैं, जिसके जरिए वे कुछ हद तक दूसरों के अकाउंट को हैक कर उसे इस्तेमाल करने में भी कामयाब हो गए है। हालांकि उस समय कंपनी के पास इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस फीचर का दुरुपयोग कर जानकारी चुराई गई है या नहीं।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख