dharma sangrah

1 मई से बिना आधार के मिल सकेगी मोबाइल सिम, कंपनियों ने तैयार किया डिजिटल KYC

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (17:33 IST)
1 मई से आपको नई सुविधा मिलने जा रही है। अब आपको मोबाइल सिम कार्ड खरीदने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट के दिशा- निर्देशों के बाद दूरसंचार कंपनियों ने डिजिटल केवाईसी सिस्टम तैयार किया है। यह सिस्टम अभी परीक्षण दौर में है। खबरों के मुताबिक इसे 1 मई से लागू किया जा सकता है।
 
इस सिस्टम के तहत नए सिम कार्ड खरीदने वाले ग्राहक का वेरिफिकेशन कर नंबर 1 से 2 घंटे के भीतर ही चालू कर दिया जाएगा। दूरसंचार विभाग की गाइडलाइन के आधार पर एक डिजीटल ऐप तैयार किया गया है। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक ऐप के जरिए नया सिम कार्ड देने से पहले ग्राहकों का डिजिटल वेरिफिकशन करना होगा। 
 
ऐप से नया सिम कार्ड देने से पहले ग्राहकों का डिजिटल वेरिफिकशन करना होगा। सभी कंपनियों को ऐप का लाइसेंस वाला वर्जन अपने स्टोर या पंजीकृत दुकानदारों को देना होगा। यह ऐप यूजर नेम और पासवर्ड के साथ चलेगा ताकि यह पता चलता रहे कि कब-कब ऐप से किसने वेरिफिकेशन कर नया नंबर बेचा और उसे एक्टिवेट किया है।
 
पिछले वर्ष सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि बैंक अकाउंट और सिम कार्ड के लिए आधार की आवश्यकता नहीं है। हालांकि पैन कार्ड, इनकम टैक्स‍ रिटर्न फाइलिंग और सब्सिडी और ‍अन्य सरकार योजनाओं के लिए आधार अनिवार्य है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा विजन, ‘सप्तधारा’ की 7 शक्तियों से बदलेगा भारत; जानिए क्या हैं ये शक्तियां

LIVE: पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, Gen-G और Gen-अल्फा के लिए किया बड़ा एलान

1971 युद्ध का वो 'संत', जिसके नाम से कांपती थी पाकिस्तानी टैंक रेजिमेंट : पढ़िए महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल हनूत सिंह की शौर्य गाथा

आजादी के 80 साल : अगर भगत सिंह और सरदार पटेल आज लौट आएं तो क्या पूछेंगे?

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

अगला लेख