Daily Horoscope
✕

BSNL के ग्राहकों को नई सुविधा, मौजूदा प्लान पर कर सकेंगे 'एक्स्ट्रा रिचार्ज'

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (17:11 IST)
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए मल्टीपल रिचार्ज फैसिलिटी लॉन्च कर दी। इस सुविधा में प्रीपेड ग्राहक अपने मौजूद प्लान के खत्म होने से पहले ही एडवांस में अकाउंट को रिचार्ज कर सकेंगे।

नई सुविधा बीएसएनएल प्रीपेड वाउचर (PV) और स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) ऑप्शन पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 97 रुपए से शुरू होकर 1,999 रुपए तक है।

इस सुविधा के तहत रिचार्ज होने वाला एडवांस्ड रिचार्ज मौजूदा प्लान के एक्सपायर होने के बाद ऑटोमैटिकली रिचार्ज हो जाता है।

टेलीकॉम कंपनी ने बताया कि कंपनी संदेश भेजकर अपने ग्राहकों को इस सुविधा के बारे में जानकारी देगी। बीएसएनएल का यह ऑफर देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है।

बीएसएनएल की नई सुविधा 97 रुपए, 98 रुपए, 118 रुपए, 187 रुपए, 247 रुपए, 319 रुपए, 399 रुपए, 429 रुपए, 485 रुपए, 666 रुपए, 699 रुपए, 997 रुपए, 1,699 रुपए और 1,999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान के लिए उपलब्ध है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने ग्राहकों को मल्टीपल टाइम के लिए अकाउंट को रिचार्ज करने की सुविधा दे रखी है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख