Daily Horoscope
✕

ATM से पैसा निकालते वक्त अगर आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सावधान!

Updated: सोमवार, 20 अगस्त 2018 (08:38 IST)
बैंक की महत्वपूर्ण सुविधाओं में ATM है। यह एक ऐसी सुविधा है जिसमें 24 घंटे पैसा निकाला जा सकता है, लेकिन एटीएम के इस्तेमाल में सावधानी भी आवश्यक है। आजकल एटीएम फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। कई बार लोग पैसा निकालते समय ऐसी गलती करते हैं, जिनसे कार्ड के हैक होने का खतरा रहता है। हाल में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें क्लोन एटीएम बनाकर लोगों के खातों को खाली कर दिया है। हैकर किसी भी यूजर का डेटा ATM मशीन में कार्ड लगाने वाले स्लॉट से चुरा लेते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं ऐसी सावधानियां जिनसे आप ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।
 
- जब भी ATM से पैसे निकालने जाएं तो ATM के कार्ड स्लॉट को ध्यानपूर्वक देखें। अगर आपको लगे की ATMकार्ड स्लॉट में कोई छेड़खानी की गई है या फिर स्लॉट ढीला है या कोई और गड़बड़ है तो उसका प्रयोग भूलकर भी न करें।
 
- कार्ड स्लॉट में कार्ड लगाते समय ATM में जलने वाली लाइट पर ध्यान दें। अगर स्लॉट में ग्रीन लाइट जल रही है तो ATM सुरक्षित है, लेकिन अगर उसमें लाल या कोई भी लाइट नहीं जल रही है तो ATM प्रयोग न करें। इसमें कुछ गड़बड़ी हो सकती है।
 
- आपके डेबिट कार्ड का पूरा एक्सेस लेने के लिए हैकर्स के पास आपका पिन नंबर होना आवश्यक है। हैकर्स पिन नंबर को किसी कैमरे से ट्रैक कर सकते हैं। इससे बचने के लिए आप जब भी ATM में अपना पिन नंबर एंटर करें तो उसे दूसरे हाथ से छुपा लें ताकि उसकी इमेज सीसीटीवी कैमरा में न जा सके।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख