ramcharitmanas
✕

मास्क लगा होने पर भी फेस आईडी से आसानी से अनलॉक होगा iPhone

Updated: गुरुवार, 21 मई 2020 (18:37 IST)
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाना जरूरी है। ऐसे में मोबाइल यूजर्स को मास्क लगाकर फेस आईडी का प्रयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूजर्स की इसी परेशानी को Apple ने दूर कर दिया है।
 
Apple  ने iOS 13.5 अपडेट जारी कर दिया है। इसके बाद iPhone यूजर्स मास्क लगाकर फेस आईडी का आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। Apple के सीईओ टिम कुक ने अपने ट्‍विटर अकाउंट पर iOS 13.5 के अपडेट की जानकारी दी है। 
 
नए अपडेट के बाद फेस आईडी आपके मास्क को डिटेक्ट कर देगा। इसके बाद जैसे मास्क डिटेक्ट होगा, आईफोन में स्वाइपअप का ऑप्शन आएगा। इसे स्वाइपअप करके पासवर्ड डालकर फोन को अनलॉक किया जा सकता है। 
नए अपडेट में एक्सपोजर नोटिफिकेशन API भी दिया गया है। iphone X में सबसे पहले फेस आईडी फीचर लांच किया गया था। इसके बाद iphone X से लेकर iPhone 11 सीरीज तक के हर फोन के यूजर डेप्थ कैमरे की सहायता से यूजर के फेशियल डेटा का प्रयोग कर फोन को अनलॉक करते हैं। 
 
क्या है API नोटिफिकेशन : iOS 13.5 में Apple और गूगल द्वारा साथ तैयार किया गया एक्सपोजर नोटिफिकेशन API भी है। एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स एक्सपोजर नोटिफिकेशन एपीआई तकनीक के जरिए आसानी से कोरोना संक्रमितों की पहचान कर सकेंगे। पब्लिक हेल्थ अथॉरिटीज द्वारा बनाया गया ऐप यूज कर सकते हैं, जो COVID-19 पॉजिटिव यूजर के संपर्क में आने पर नोटिफिकेशन भेजता है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख