suvichar
✕

एपल ने चीन में उनके निजता एप हटाए

Updated: रविवार, 30 जुलाई 2017 (19:28 IST)
वॉशिंगटन। चीन संभवत: ऐसे सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों को हटाने में सफल रहा है, जो उसके लोगों को बिना सेंसर वाले इंटरनेट पर राय व्यक्त करने की सुविधा प्रदान करता है।
 
लोगों को सरकारी फिल्टर से बचने की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनियों ने शनिवार को कहा कि चीन में एपल के एप  स्टोर से उनके निजता प्रोग्राम हटा दिए गए हैं।
 
उन्हीं कंपनियों में एक एक्सप्रेस वीपीएन ने एपल का एक संदेश अपनी कॉरपोरेट साइट पर पोस्ट किया हैं जिसमें कहा गया है कि उसका प्रोग्राम अवैध है। ब्रिटिश वर्जिन द्वीप की सॉफ्टवेयर कंपनी का कहना है कि चीन में एपल के एप स्टोर से सभी बड़े आभासी निजी नेटवर्क एप हटा दिए गए हैं। कंपनी ने दावा कि एपल चीन के सेंसरशिप प्रयास में सहयोग कर रही है।
 
दूसरी कंपनी स्टार वीपीए ने कहा कि उसे भी उसका एप हटाए जाने का नोटिस मिला है। उधर एपल ने एक बयान में कहा कि चीन ने एक ऐसी व्यवस्था शुरु की है, जिसके तहत आभासी निजी नेटवर्क पर सरकारी लाइसेंस होगा। उसने इसी नियम के आलोक में कदम उठाए हैं। (भाषा)
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अगला लेख