dharma sangrah
✕

Jio ने 1,497 करोड़ रुपए में स्पेक्ट्रम खरीदने के लेकर Airtel के साथ किया करार

Updated: मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (20:44 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने मंगलवार को कहा कि उसने आंध्रप्रदेश, दिल्ली और मुंबई सर्किल में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में कुछ स्पेक्ट्रम खरीदने को लेकर भारती एयरटेल के साथ समझौता किया है। यह सौदा करीब 1,497 करोड़ रुपए का है।
 
बयान के अनुसार रिलायंस जियो 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में आंध्रप्रदेश, दिल्ली और मुंबई में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का उपयोग कर अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे सकेगी। इन तीनों सर्किल में रिलायंस जियो के पास कुल 7.5 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध होगा।
 
जियो के अनुसार यह समझौता दूरसंचार विभाग द्वारा जारी स्पेक्ट्रम कारोबार के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया है। समझौता नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है।
 
एयरटेल ने भी अलग से बयान में इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके तहत कंपनी को अतिरिक्त स्पेक्ट्रम देने के एवज में जियो से 1,037.6 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जियो स्पेक्ट्रम को लेकर 459 करोड़ रुपये का भुगतान बाद में करेगी जो सौदा संबंधित समायोजन पर निर्भर है।
 
कंपनी के अनुसार इस समझौते के तहत जियो को एयरटेल के 800 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम में उपयोग के अधिकार के तहत आंध्र प्रदेश में 3.75 मेगाहर्ट्ज, दिल्ली में 1.25 मेगाहर्ट्ज और मुंबई में 2.50 मेगाहर्ट्ज हस्तातंरित किए जाएंगे।
जियो के अनुसार नए स्पेक्ट्रम के जुड़ने के साथ ही रिलायंस जियो का बुनियादी ढांचा और नेटवर्क क्षमता और बेहतर होगी। बयान में कहा गया है कि स्पेक्ट्रम के उपयोग के लिए हुए समझौते के बाद रिलायंस जियो के पास मुंबई सर्किल के 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 2X15 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम तथा आंध्र प्रदेश और दिल्ली सर्किल में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 2X10 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम उपलब्ध होंगे। इससे इन सर्किलों में ग्राहक सेवाओं को और मजबूत किया जा सकेगा

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख