Daily Horoscope
✕

अब एयरटेल ने फ्री की रोमिंग

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (18:11 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र में जारी गलाकाट प्रतिस्पर्धा को तेज करते हुए देश की सबसे बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एक अप्रैल से रोमिंग फ्री करने के साथ ही आउटगोइंग कॉल भी प्रीमियम मुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि वह एक अप्रैल 2017 से नेशनल रोमिंग समाप्त करने जा रही है। इसके तहत पूरे देश में कहीं भी आने-जाने पर इनकमिंग कॉल और एसएमएस पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके साथ ही आउटगोइंग कॉल पर भी प्रीमियम दरें नहीं लगेगी। रोमिंग के दौरान अतिरिक्त डाटा शुल्क भी नहीं लगेगा और संबंधित उपभोक्ता के होम सर्किल की दरें प्रभावी रहेंगी। उसने कहा कि विदेशों में रोमिंग के दौरान भी जो लोग रोमिंग पैक नहीं लेंगे उन्हें भी अधिक भुगतान नहीं करना पड़ेगा और उनकी दैनिक बिलिंग स्वत: दैनिक पैक के आधार पर तय हो जाएगी। 
 
एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल विट्‍ठल ने यह घोषणा करते हुए कहा कि उनकी कंपनी की पहल से रोमिंग पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी और पूरा देश एक लोकल नेटवर्क बन जाएगा। एयरटेल ने फिर से अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के मानक तय किए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रोमिंग को भी किफायती बनाने के उद्देश्य से प्रमुख देशों के लिए एक दिन, 10 दिन और 30 दिनों के लिए रोमिंग पैक पेश किए गए हैं। इसके साथ ही रोमिंग के दौरान कॉल दरों में भी 90 फीसदी तक की की गई है और अब यह तीन रुपए प्रति मिनट तक आ गया है। इसी तरह से डाटा चार्ज में भी 99 फीसदी की कटौती की गई है और यह अब तीन रुपए प्रति एमबी हो गया है। 
 
कंपनी के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि उनकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय रोमिंग में भारी बदलाव ला रही है। अब ग्राहक को कहीं भी जाने पर स्थानीय मोबाइल नंबर लेने की जरूरत नहीं होगी। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख