Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 80 अंक टूटा, ट्रंप के भाषण पर निवेशकों की निगाह

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (18:08 IST)
मुंबई। नई डेरिवेटिव्स श्रृंखला के पहले दिन आज शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख दिखाई दिया। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 80 अंक के नुकसान से 28,813 अंक पर आ गया। निवेशकों की निगाह इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संसद में संबोधन पर लगी है।
सात सत्रों में पहली बार सेंसेक्स में नुकसान दर्ज हुआ है। बैंकिंग, वाहन, बिजली, सार्वजनिक उपक्रम, पूंजीगत सामान, प्रौद्योगिकी और धातु वर्ग के शेयरों में गिरावट आई। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी टूटकर 8,900 अंक से नीचे आ गया। डीलरों ने कहा कि डेरिवेटिव खंड में मार्च के वायदा एवं विकल्प श्रृंखला की शुरुआत के बीच बाजार में बिकवाली का सिलसिला चला।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती से रुख से खुला था पर नीचे आने के बाद यह लगातार दबाव में बना रहा। एक समय यह 28,791.19 अंक के निचले स्तर तक आया। अंत में सेंसेक्स 80.09 अंक या 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 28,812.88 अंक पर आ गया। इससे पिछले छह सत्रों में सेंसेक्स 737.41 अंक चढ़ा था।
 
निफ्टी भी 42.80 अंक या 0.48 प्रतिशत के नुकसान से 8,896.70 अंक पर आ गया। दिन में यह 8,951.80 से 8,888.65 अंक के बीच रहा। एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे अधिक 3.56 प्रतिशत का नुकसान रहा। पावरग्रिड में 3.14 प्रतिशत और भारती एयरटेल में 2.83 प्रतिशत का नुकसान रहा।

अन्य कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.97 प्रतिशत टूटा, मारुति सुजुकी में 1.38 प्रतिशत, एलएंडटी में 1.20 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज लैब में 1.12 प्रतिशत तथा टाटा मोटर्स में 1.02 प्रतिशत का नुकसान रहा। (भाषा)
Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

Premanand Maharaj Ashram Controversy : प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

अगला लेख