kundali milan
✕

महंगा हुआ Airtel का पोस्‍टपेड प्लान, लेकिन 10 के बदले 30 GB मिलेगा डेटा

Updated: शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (13:18 IST)
प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने गुरुवार को अपने कॉर्पोरेट पॉसिपेड प्लान की भुगतान राशि बढ़ाकर 299 रुपए कर दी जिसमें कुछ अतिरिक्त डाटा भी दिया जाएगा।
 
एयरटेल ने अपनी औसत आय बढ़ाने के उद्देश्य से खुदरा पोस्टपेड योजना में भी बदलाव किया है। यह कदम उस समय उठाया गया है जब दूरसंचार कंपनियों को मोबाइल डाटा और कालिंग के जरिये आय बढ़ाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
 
भारतीय एयरटेल ने बताया कि उसका पोस्टपेड प्लान अब 299 रुपए से शुरू होगा और 30 जीबी इंटरनेट दिया जाएगा जबकि इससे पहले 10 जीबी इंटरनेट दिया जाता था।
 
भारती एयरटेल की मोबाईल सेवाओं की औसत आय वित्त वर्ष 2021 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5.8 प्रतिशत घटकर 145 करोड़ रुपए था। जो एक साल पहले इसी अवधि में 154 करोड़ रुपए रहा था।
 
एयरटेल बिजनेस के निदेशक एवं सीईओ अजय चितकारा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से, एयरटेल ने 5जी के लिये तैयार और सुरक्षित नेटवर्क बनाने के लिये स्‍पेक्‍ट्रम, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और नई तकनीक में भारी निवेश किया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख