sundarkand
✕

Airtel ने लॉन्च किए 3 नए जबरदस्त प्लान्स, ग्राहकों को होगा यह फायदा

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (10:50 IST)
नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए 3 नए प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स के जरिए प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहक लाभ उठा सकते हैं।
 
कंपनी ने इंटरनेशनल रोमिंग के लिए इसमें कुछ फीचर्स का भी ऐलान किया है। इससे विदेशों में सफर या फिर घूमने वाले यूजर्स लाभ उठा सकेंगे। 'एयरटेल थैंक्स ऐप' का इस्तेमाल करके पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ग्राहक अपने इंटरनेशनल रोमिंग पैक के यूज का कितना इस्तेमाल किया है, उसे रियल टाइम बेसिस पर ट्रैक कर सकेंगे।
ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद Airtel ने किया AGR बकाए का भुगतान, चुकाए 10000 करोड़ रुपए
Airtel के प्लान्स के बारे में जानकारी
 
(1) 799 रुपए– इस प्लान के जरिए भारत और जिस देश में आप सफर कर रहे हैं, उसके लिए 100 मिनट और 30 दिन के लिए अनलिमिटेड इनकमिंग SMS की सुविधा मिलेगी।
 
(2) 1199 रुपए– इस नए प्लान में 1GB डेटा के साथ-साथ भारत और जिस देश में सफर कर रहे हैं, उसके लिए 100 मिनट मिलेंगे। 30 दिन के लिए अनलिमिटेड इनकमिंग SMS भी मिलेंगे।
 
(3) 4999 रुपए– इस प्लान में 1 GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, भारत और दूसरे देश के लिए 500 मिनट की आउटगोइंग कॉल और 10 दिन के लिए अनलिमिटेड इनकमिंग एसएमएस है। यह प्लान अभी लॉन्च नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में लॉन्च होगा।
 
(1) ग्राहक इंटरनेशनल रोमिंग पैक में मिले बेनेफिट्स को खत्म कर देते हैं तो डेटा सर्विस को बंद कर दिया जाएगा जिससे सीमा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज न लगे। ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाकर दूसरा पैक या टॉपअप ले सकते हैं।
 
(2) एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक अब अपनी इंटरनेशनल रोमिंग सर्विस को इनेबल और डिसेबल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाकर केवल एक क्लिक करना होगा।
 
(3) एयरटेल प्रीपेड ग्राहक अब इंटरनेशनल रोमिंग ऐप को सफर पर जाने की तारीख से 30 दिन पहले खरीद सकते हैं। इसमें पैक की वैलिडिटी उनके इंटरनेशनल मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट होने के बाद ही शुरू होगी।
 
(4) इसके अलावा एयरटेल ने ग्राहकों के लिए नए ग्लोबल पैक शुरू किए हैं। ये पैक उन देशों को कवर करेंगे, जहां लोग सबसे ज्यादा सफर करते हैं। इससे लोग एक पैक पर पूरी दुनिया में सफर कर सकेंगे।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

अगला लेख