sundarkand

अब आएंगे सस्ते स्मार्ट फोन, एयरटेल-गूगल ने मिलाया हाथ

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (17:50 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने कहा कि कि उसने भारतीय बाजार में सस्ते एंड्रायड ओरियो (गो एडिशन) स्मार्टफोन लाने के लिए गूगल से हाथ मिलाया है। प्रमुख आईटी कंपनी गूगल ने पिछले साल दिसंबर में एक जीबी व इससे कम रैम वाले स्मार्टफोन के लिए एंड्रायड ओरियो (गो एडिशन) पेश किया जो कि ऑपरेटिंग सिस्टम है।


एयरटेल के बयान में कहा गया है कि इस गठजोड़ के तहत इस साल मार्च से उसके ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ कार्यक्रम में सस्ते स्मार्टफोन बेचे जाएंगे। मोबाइल कंपनी लावा व माइक्रोमैक्स पहले ही एंड्राय ओरिया (गो एडिशन) आधारित 4जी स्मार्टफोन बेचने की घोषणा कर चुकी है।

बयान में गया है कि इन स्मार्टफोन में मायएयरटेल, एयरटेल टीवी व​ विंक म्यूजिक जैसे एप पहले से ही होंगे। एयरटेल अपने इस कार्यक्रम के लिए अनेक हैंडसैट कंपनियों से गठजोड़ कर चुकी है जिसमें वह कैशबैक व अन्य प्लान की पेशकश करती है। हैंडसैट कंपनी लावा ने आज कहा कि उसका एंड्रायड ओरियो (गो एडिशन) वाला स्मार्टफोन जेड 50 अगले महीने एक लाख खुदरा बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

CJI सूर्यकांत की फटकार के बाद BCI चेयरमैन ने NALSAR छात्रों से मांगी माफी, बोले- 'मुझे खेद है'

कतर ने ईरान के 3 पायलटों को हिरासत में लेने से किया इनकार, तेहरान के दावे को बताया गलत

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, क्रूड और महंगाई ने बिगाड़ा बाजार का मूड; अगले हफ्ते क्या होगा?

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

अगला लेख