sundarkand
✕

Airtel की स्पैम के खिलाफ लड़ाई तेज, यूजर्स का बड़ा फायदा

Updated: सोमवार, 21 अप्रैल 2025 (18:15 IST)
भारती एयरटेल (Airtel) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) संचालित स्पैम डिटेक्शन टूल के ज़रिए 27.5 अरब कॉल को स्पैम के रूप में चिन्हित करने के बाद अब इस तकनीक को और मजबूत करते हुए दो नई सुविधाएं लॉन्च की हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय कॉल और एसएमएस तक स्पैम अलर्ट कवरेज का विस्तार और 10 भारतीय भाषाओं में स्पैम अलर्ट देने की सुविधा शामिल है। 
 
कंपनी ने सोमवार को बताया कि इन पहलों के ज़रिए एयरटेल उन स्पैमर्स पर लगाम कसना चाहता है जो विदेशी नेटवर्क के ज़रिए भारत में धोखाधड़ी कर रहे हैं। कंपनी ने बताया कि पिछले 6 महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्पैम कॉल में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
एयरटेल के विपणन निदेशक सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि हम ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर अपने समाधानों को लगातार बेहतर बना रहे हैं और भारत की भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए अब स्थानीय भाषाओं में भी स्पैम अलर्ट भेजे जाएंगे। नई सुविधा एंड्रॉइड यूजरों के लिए उपलब्ध है और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या सक्रियण प्रक्रिया के स्वतः लागू हो जाएगी। एयरटेल के अनुसार, सितंबर 2024 में लॉन्च किए गए स्पैम टूल से अब तक स्पैम कॉल में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। Edited by: Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख