dharma sangrah
✕

एयरटेल ने ग्राहकों के लिए बनाई यह योजना

Updated: सोमवार, 10 जुलाई 2017 (18:30 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार सेवाएं देने वाली देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी सभी सेवाओं और टच प्वाइंटों पर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो हजार करोड़ रुपए के निवेश से डिजिटल इनोवेशन प्रोग्राम 'प्रोजेक्ट नेक्स्ट' लांच करने के साथ ही पोस्ट पेड उपभोक्ताओं के लिए डाटा रोलओवर के सहित कई घोषणाएं आज कीं।
 
ALSO READ: बिना बैटरी का मोबाइल, नहीं पड़ेगी चार्ज की जरूरत...
 
कंपनी के भारत एवं दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल विट्ठल ने यह घोषणा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत अगले तीन वर्षों में दो हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा पहले शुरू किए गए लीप कार्यक्रम के तहत 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से 1.80 लाख बेस स्टेशन स्थापित कर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारी गई है।
ALSO READ: इस एप से पता चलेगा किस सामान पर कितना लगा GST
उन्होंने कहा कि अब उनकी कंपनी पूरी तरह से डिजिटल सेवाएं देने की ओर बढ़ रही है और इसी क्रम में प्रोजेक्ट नेक्स्ट लांच किया गया है। इसके तहत एयरटेल देश में स्थित 2,500 से अधिक स्टोरों को नए सिरे से डिजाइन कर रही है। नेक्स्ट जेन एयरटेल स्टोरों की अवधारणा ब्रिटेन की इंक द्वारा तैयार की गई है। पहले दो नेक्स्ट जेन स्टोर गुड़गांव में शुरू हो चुके हैं। इन स्टोरों को डिजिटल प्रौद्योगिकी से लैस किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि रियल टाइम के ग्राहक को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए माय एयरटेल एप को भी उन्नत बनाया जा रहा है जहां मात्र एक क्लिक पर सभी सेवाओं और सेल्फ केयर की जानकारी मिल सकेगी।  विट्ठल ने कहा कि पोस्टपेड ग्राहकों के सर्वेक्षण के आधार पर पोस्टपेड प्रॉमिस की पेशकश की जा रही है। सर्वेक्षण के अनुसार ग्राहकों को माह के अंत में बचे हुए डाटा की चिंता सबसे अधिक रहती है। इसके साथ ही ग्राहक अपने सभी कनेक्शनों के लिए सेवा प्रदाता के साथ संबंध बनाने की संभावना देखते हैं। ग्राहक अपने डिवाइस की सुरक्षा और अपनी  निजता को लेकर भी चिंतित रहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि इन सभी चिंताओं को पोस्टपेड प्रॉमिस के जरिए दूर करने की कोशिश की गई है। अब पोस्टपेड ग्राहकों को महीने के अंत में अपने बचे हुए डाटा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। बचा हुआ डाटा रोलओवर हो जाएगा और दो सौ जीबी तक डाटा रोलओवर किया जा सकेगा और यह प्लान 1 अगस्त से प्रभावी होगा। ग्राहक मायएयरटेल ऐप पर डाटा उपयोग की जानकारी हासिल कर उसे कैरी फॅारवार्ड कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि 'द फैमिली प्रॉमिस' के तहत मायएयरटेल ऐप पर कुछ क्लिक के जरिए पोस्टपेड ग्राहक अब अपने परिवार के लिए विविध पोस्टपेड कनेक्शन को अपने अकाउंट से जोड़कर कस्टमाइज़्ड सॉल्यूशंस तैयार कर सकते हैं और 20 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही वे सभी कनेक्शन पर अपने डाटा लाभों को पूल और साझा कर सकते हैं। इसके लिए किसी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक जिस नंबर को इसके तहत जोड़ना चाहेंगे उस नंबर पर एक एसएमएस जाएगा जिसे उस ग्राहक को स्वीकार करना होगा। मायएयरटेल एप के जरिए प्रीपेड को सुगमता से पोस्टपेड में बदला जा सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी प्रॉमिस के तहत डिजिटल स्मार्टफोन सुरक्षा सुइट 'एयरटेल सिक्योर' को पेश किया गया है जिससे ग्राहक अब अपने स्मार्टफोन का आकस्मिक/ लिक्विड नुकसान से बचाव कर सकते हैं। डिवाइस दुर्घटनावश क्षतिग्रस्त होता है, तो एयरटेल उस डिवाइस के पिकअप की व्यवस्था करेगी, अधिकृत सर्विस सेंटर से उसकी मरम्मत कराएगी और ग्राहक को उसे वापस करेगी। इसके लिए मोबाइल की कीमत के आधार पर 49 रुपए से लेकर 99 रुपए तक के शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। एयरटेल ने इसके लिए बीमा कंपनियों के साथ करार किया है। इसके साथ ही इसमें वायरस प्रोटेक्शन भी मिलेगा। (वार्ता)
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख