Hanuman Chalisa
✕

LockDown में एक फोटो खींचकर घर बैठे बदलवा सकते हैं Aadhaar में पता

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (16:43 IST)
कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के बीच आप घर बैठे बहुत से काम काम आसानी से कर सकते हैं। अगर Aadhaar Card में आपका पता गलत है तो इसे आप घर बैठे आसानी से बदलवा सकते हैं।
 
आधार के लिए अधिकृत संस्था UIDAI ने ट्‍वीट में इसकी जानकारी दी है। इसमें बताया है कि एक फोटो खींचकर Aadhaar में पता बदलवाया जा सकता है। इसके लिए आपको घर से बाहर निकलने की आवश्यकता भी नहीं होगी। सिर्फ अपने मोबाइल से एक फोटो खींचकर अपलोड करना होगा।
 
UIDAI ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडिल पर एक वीडियो में इसकी पूरी जानकारी दी है। इसे देखकर आसानी से अपना पता अपडेट किया जा सकता है।
 
ट्वीट में दी जानकारी : UIDAI ने ट्वीट में बताया कि सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट की कलर्ड फोटो खीचें और इसे अपने फोन से अपलोड करें।  इस वीडियो में घर का पता बदलवाने से जुड़ी जानकारी दी गई है। UIDAI ने बताया कि सबसे पहले वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाए और 'Online Address Update' पर क्लिक करें। सही पता डालें और सहायक डॉक्यूमेंट की कलर्ड स्कैन फाइल अपलोड कर दें।
अपनाएं यह प्रक्रिया : ऑनलाइन पता बदलवाने के लिए आपको  https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद में आपको My Adhaar वाले टैब पर क्लिक करना होगा।

अब आपको ड्रॉपडाउन के दूसरे टैब Udate Your Aadhaar में जाना होगा। यहां पर आपको तीसरा ऑप्शन Update your address online पर क्लिक करें। 
 
अब नया पेज खुलेगा। यहां नीचे जाने पर Proceed to Update Address पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, फिर कैप्चा वेरिफिकेशन एंटर करना होगा। इसके बाद में आपके पास ओटीपी आएगा। उसे डालिए और नीचे Login पर क्लिक करें।
 
अब आपको यहां पर Update Address via Address Proof का विकल्प मिलेगा। एड्रेस प्रूफ का ऑप्शन चुनने पर नए पेज में आपको नए एड्रेस के जानकारी भरने होंगे।

अब आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे। आपके इस ऑनलाइन एप्लीकेशन के वेरिफिकेशन के बाद आधार कार्ड पर पता बदल दिया जाएगा और नया कार्ड आपके नए पते पर पोस्ट द्वारा भेज दिया जाएगा। अधिक जानकारी आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

अगला लेख