ramcharitmanas

OIC के बयान पर नकवी का पलटवार, कहा- भारत मुसलमानों के लिए स्वर्ग

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (16:39 IST)
नई दिल्ली। मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी द्वारा भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर चिंता प्रकट किए जाने के बाद केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि भारत मुसलमानों के लिए स्वर्ग है और जो लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, वो मुस्लिम समुदाय के दोस्त नहीं हो सकते।
ALSO READ: मुख्तार अब्बास नकवी बोले, निजामुद्दीन में लोगों का एकत्र होना तालिबानी जुर्म
उन्होंने यह भी कहा कि देश में अल्पसंख्यकों के धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हो रहा है और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है।
 
मंत्री ने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब ओआईसी ने गत रविवार को भारत से अनुरोध किया था कि वह अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने और देश में 'इस्लामोफोबिया' (इस्लाम धर्म के प्रति पूर्वाग्रह) की घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए।
 
नकवी ने कहा कि एक बात साफ है कि धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव भारतवासियों के लिए राजनीतिक फैशन नहीं, बल्कि जुनून है। यह हमारे देश की ताकत है। इसी ताकत ने देश के अल्पसंख्यकों सहित सभी लोगों के धार्मिक, सामाजिक अधिकार सुरक्षित हैं। मंत्री ने कहा कि भारत, मुसलमानों और सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए स्वर्ग है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में तुष्टिकरण के बिना सशक्तीकरण की भावना के साथ सबको विकास में जोड़ा जा रहा है। नकवी के मुताबिक संकट के समय में भी कुछ लोग दुष्प्रचार और फर्जी खबरों के माध्यम से देश की इस ताकत को कमजोर करने की साजिश में लगे हुए हैं।
 
मंत्री के मुताबिक देश का माहौल खराब कर रहे लोग भारतीय मुसलमानों के दोस्त नहीं हो सकते और फेक न्यूज एवं भड़काऊ बातों और अफवाह फैलाने वाले साजिश-षड्यंत्र से हमें होशियार रहना चाहिए। मोदी के नेतृत्व में भारत में सभी नागरिकों की सेहत-सलामती के लिए काम हो रहा है। इस तरह की साजिश से कोरोना के खिलाफ देश की सामूहिक जंग को कमजोर नहीं होने देना है।
 
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर धर्म-क्षेत्र-जाति की संकीर्ण सीमाओं से ऊपर उठकर कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।
 
रमजान में लोगों से घर पर इबादत और इफ्तार करने की अपील करते हुए नकवी ने कहा कि देश के सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं, इमामों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों एवं भारतीय मुस्लिम समाज ने संयुक्त रूप से कुछ दिनों में शुरू हो रहे रमजान के पवित्र महीने में घरों पर ही रहकर इबादत, इफ्तार एवं अन्य धार्मिक कर्तव्यों को पूरा करने का निर्णय लिया है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख