biodatamaker

Aadhaar card को लेकर बैंक लेन-देन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में सरकार

Updated: मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (14:57 IST)
अभी तक आप तक आप अगर बैंक से एक निर्धारित राशि से ज्यादा पैसा निकालते थे तो आपको इसके लिए पैन देना होता है, लेकिन अब इसके लिए आपको आधार की आवश्यकता भी पड़ सकती है। अर्थव्यस्था में करेंसी के ज्यादा प्रवाह पर लगाम लगाने के लिए सरकार पैन के साथ Aadhaar Card को भी प्रमाणित करने की योजना बना रही है।
 
फाइनेंस बिल में प्रस्तावित बदलावों के अंतर्गत यह बदलाव भी ज्यादा पैसों के लेन-देन में किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक इस नियम को विदेशी करेंसी खरीदने पर भी इसे लगाया जा सकता है।

अभी तक बड़े लेन-देनों में पैन देना आवश्यक था, लेकिन अब Aadhaar देना भी अनिवार्य हो सकता है। इसके अतिरिक्त किसी निश्चित मूल्य के प्रॉपर्टी लेन-देन के मामले में Aadhaar या पैन की जानकारी देना अनिवार्य नहीं होगा बल्कि प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के समय Aadhaar के प्रमाणीकरण की जरूरत होगी। 
 
इसके तहत केवल ऐसे लोग को ट्रैक किया जाएगा, जो निश्चित मूल्य से अधिक का ट्रांजेक्शन करते हैं। बायोमीट्रिक टूल्स या फिर ओटीपी का प्रयोग करके Aadhaar प्रमाणीकरण को अनिवार्य करने से 10 से 25 लाख तक के डिपॉजिट या निकासी का पता लगाया जा सकता है। सरकार को ऐसा कदम उठाने की इसलिए आवश्यकता पड़ रही है, क्योंकि कुछ जमाकर्ता फर्जी पैन नंबर का इस्तेमाल करते हैं जिससे उनके लेन-देन को ट्रैक नहीं किया जा पाता।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

अगला लेख