suvichar
✕

आधार के बिना अधूरे रह जाएंगे ये काम

Updated: गुरुवार, 23 मार्च 2017 (15:11 IST)
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो बनवा लीजिए। बहुत सारे सरकारी कार्यों में आधार कार्ड आवश्यक हो गया है। अनुमान के अनुसार देश के 95 प्रतिशत लोगों ने अपना आधार नंबर ले लिया है। आधार कार्ड सिर्फ व्यक्ति की राष्ट्रीय पहचान ही नहीं बल्कि सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार की आवश्यकता पड़ती है।
यह भी पढ़ें : खो गया हो आधार कार्ड तो अपनाएं ये प्रक्रिया...
 
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन ऐसे बनेगा आधार कार्ड  

पैन कार्ड बनवाने के लिए : पैन कार्ड सरकार ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की है कि पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसका मतलब है कि अगर आपको पैन कार्ड बनवाना है और आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो पहले आपको आधार कार्ड के लिए आवेदन करना होगा और फिर उसके बाद ही आप पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह नियम भी 1 जुलाई से लागू होगा। आपको बता दें कि जिनके पास पहले से पैन कार्ड है, उन्हें 30 जून से पहले अपने आधार नंबर को पैन के साथ लिंक कराना अनिवार्य है।
 
रिटर्न दाखिल करने के लिए :  आयकर रिटर्न अब अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप आयकर रिटर्न भी फाइल नहीं कर सकेंगे। यह नया नियम 1 जुलाई से लागू होगा। इस बार आयकर रिटर्न फाइल करने में उन लोगों को दिक्कत का सामना करना होगा, जिनके पास पैन कार्ड या आधार कार्ड नहीं है। 31 जुलाई तक टैक्स जमा करना होता है और यह नियम 1 जुलाई से ही लागू हो जाएगा।
अगले पन्ने पर, इन कामों में भी आएगी परेशानी...
 
 
पीएफ निकासी के लिए : ईपीएफ निकासी सरकार ने प्रोविडेंट फंड निकालने के लिए भी आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो सरकार उसके सारे बेनेफिट को खत्‍म कर सकती है। हालांकि, ईपीएफओ ने पेंशन अकाउंट से बिना आधार नंबर के ही पैसे निकालने की अनुमति दे दी है। ऐसे में आधार कार्ड न होने से काफी परेशानियां हो सकती हैं।
 
नहीं बुक कर सकेंगे ऑनलाइन रेलवे टिकट :  रेलवे का ऑनलाइन टिकट रेलवे ने ऑनलाइन टिकट के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। यानी बिना आधार कार्ड के आप ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। हालांकि, सिनियर सिटीजन को इसमें छूट दी गई है। यानी जब आप ऑनलाइन रेलवे की टिकट बुक करेंगे उसी वक्त आपको आधार कार्ड का सही नंबर देना अनिवार्य होगा, वरना टिकट बुक नहीं हो सकेगी।
 
बैंक में आधार लिंक कराना आवश्यक : सरकार ने अब बैंक खातों के लिए भी आधार लिंक कराना आवश्यक कर दिया है।
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख