biodatamaker

अब PAN के बदले AADHAAR से हो जाएगा आपका काम, जानिए 12 फायदे

Updated: शनिवार, 10 अगस्त 2019 (16:39 IST)
मोदी सरकार-2 ने अपने 2019 के बजट में PAN और AADHAAR CARD को लेकर कई नियमों में बदलाव किया है। इसका सीधा फायदा आपको सरकारी सेवाओं में मिलेगा। जानिए AADHAAR के 10 फायदे-
 
1. नए नियमों के अनुसार अब आप AADHAAR CARD से भी अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।
 
2. अगर आप कोई चार पहिया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो अब आप PAN के बदले AADHAAR CARD दे सकेंगे।
 
3 . अब क्रेडिट कार्ड की एप्लीकेशन के लिए भी PAN CARD जरूरी नहीं होगा। यहां भी AADHAAR नंबर से आपका काम हो सकेगा।
 
4. अब अगर आप 50 हजार रुपए से ज्यादा का नकद लेन-देन करते हैं तो पैन नंबर के बदले AADHAAR नंबर दे सकते हैं। बैंक में अगर आप 50 हजार रुपए से ज्यादा जमा करते हैं तो भी AADHAAR नंबर से आपका काम हो जाएगा।

5. अगर आप 2 लाख रुपए से ज्यादा का सोना खरीदने जाते हैं तो ज्वेलर आपसे पैन कार्ड की मांग करता है। अब AADHAAR नंबर से भी ज्वेलरी खरीद सकेंगे।
 
6 . अगर आप किसी होटल में एक बिल पर 50 हजार रुपए का नकद भुगतान करते हैं तो या विदेश यात्रा में इतना खर्चा करते हैं तो यहां भी AADHAAR से आपका काम हो जाएगा।
 
7. किसी इंश्योरेंस कंपनी को प्रीमियम के तौर पर एक साल में 50 हजार का पेमेंट करते हैं तो PAN के बदले AADHAAR नंबर दिया जा सकता है।
 
8. अगर आप किसी कंपनी में जो लिस्टेड नहीं है उसके 1 लाख रुपए से ज्यादा के शेयर खरीदते हैं तो वहां भी अब AADHAAR नंबर से आपका काम हो जाएगा।

9. अब 10 लाख रुपए से ज्यादा की अचल संपत्ति खरीदने पर भी अब PAN के बदले AADHAAR नंबर दिया जा सकता है।
 
10. डीमैट अकाउंट और बैंक अकाउंट अब सिर्फ AADHAAR CARD से खुल जाएंगे।

11. म्यूचुअल फंड निवेश और शेयरों की खरीद बिक्री में जहां भी PAN CARD जरूरी है वहां भी AADHAAR नंबर दिया जा सकेगा।

12. अपने ईपीएफओ के UAN को AADHAAR नंबर के साथ जोड़कर उमंग मोबाइल एप्लीकेशन पर लिंक कर बिल पैमेंट करने के अलावा अन्य सरकार सुविधाओं का लाभ भी आप ले सकते हैं।
हालांकि यह तभी होगा जब आपका आधार आपके पैन कार्ड से लिंक हो।
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, DJB STP टेंडर घोटाले में कोर्ट का बड़ा फैसला

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

जौहर पर सवाल : क्या हम 800 साल पुराने फैसले को आज की नजर से देख सकते हैं?

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

अगला लेख