ramcharitmanas
✕

क्यों कर रहें हैं सभी देश tiktok को ban?

Updated: मंगलवार, 28 मार्च 2023 (15:02 IST)
Tiktok App
 
 
- ईशु शर्मा 
 
आज के इंटरनेट के दौर में सोशल मीडिया प्लेटफार्म काफी प्रचलित हैं और इन मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सूची में टॉप पर इंस्टाग्राम और टिकटॉक (tiktok) शामिल हैं। हालांकि टिकटॉक भारत में बैन है पर अमेरिका में इसकी लोकप्रियता काफी है, पर हाल ही में अमरीकी सरकार भी टिकटॉक पर बैन (ban) लगाने का विचार कर रही है। 
 
इस खबर को सुनने के बाद लोग अमेरिकी सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं, पर सवाल ये हैं कि आखिर क्यों धीरे-धीरे लगभग सभी देश टिकटॉक को बैन कर रहे हैं? 
 
चलिए इस लेख के ज़रिए जानते हैं पूरी जानकारी को-
 
क्यों किया जा रहा है टिकटॉक को बैन?
 
टिकटॉक जो कि एक चीनी कंपनी ByteDance की एप (app) है, इस एप पर कई सरकारी एजेंसी द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि यह यूजर की ब्राउज़िंग हिस्ट्री (browsing history), लोकेशन (location) और बायोमेट्रिक आइडेंटिटी (biometric identity) को चीनी सरकार से शेयर करती है। हालांकि ByteDance ने इन आरोपों से इंकार करते हुए यह दवा किया है कि कंपनी स्वतंत्र रूप से अपने मैनेजमेंट द्वारा संचालित की जाती है।
 
साथ ही पिछले साल दिसंबर में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (Federal Bureau of Investigation) द्वारा सभी देशों को टिकटॉक के प्रति साइबर सुरक्षा (cyber security) के लिए जागरूक रहने की सलाह दी गई थी, जिसमें उन्होंने कहा कि 'टिकटॉक का अल्गोरिथम (algorithm) एप के अनुसार बदला जा सकता है और इसके कंटेंट को हेरफेर करके लोगों में किसी कैंपेन (campaign) का प्रभाव भी डाला जा सकता है।'
 
हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (united kingdom), यूरोपियन यूनियन (European Union), बेल्जियम (Belgium) द्वारा सभी सरकारी व आधिकारिक फ़ोन पर टिकटॉक को बैन किया जा चुका है। भारत में 2020 में टिकटॉक और अन्य चीनी एप को बैन किया जा चुका था। साथ ही ताइवान, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में भी इस एप को बैन किया जा चुका है।

ALSO READ: Jungkook ने किया Calvin Klein के साथ collaboration

ALSO READ: binge watch series के समय आप खा सकते हैं ये 5 हेल्दी snacks
 

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या AI इंसानों को मार देगा? 2030 तक विनाश के दावों का पूरा सच

गुरेज से लेकर हेमकुंड साहिब तक मौसम की पहली बर्फबारी, बिहार में बाढ़ से 50 लाख प्रभावित

नितिन नवीन के लिए बना भगवा कॉरिडोर, 100 मंच तैयार, रोड शो में रथ पर निकलेंगे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

दिन-रात की मेहनत से 300 लोगों ने इंदौर में तैयार किया राहुल गांधी का मंच, क्‍या अग्‍नि परीक्षा में सफल होगी कांग्रेस

अगला लेख