biodatamaker

सावधान! Whatsapp पर ठगी का नया तरीका, ऐसे बचें

Updated: बुधवार, 12 मई 2021 (18:34 IST)
सोशल मैसेजिंग ऐप Whatsapp ने हमारी लाइफ को आसान बनाया है, लेकिन इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से लोग धोखाधड़ी का शिकार भी होते हैं। फेसबुक से कई बार लेन-देन और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। क्लोन अकाउंट बनाकर लोग पैसों की मांग करते हैं या फिर आपके बैंक की जानकारी मांगते हैं। हाल ही में Whatsapp से भी बदमाशों ने ठगी का नया तरीका खोज लिया है। 
 
ठगी का पहला तरीका : इसमें ठग आपको फोन या मैसेज करके कहते हैं कि आपकी सिम बंद हो गई जाएगी या आपकी केवाईसी पूरा नहीं है। इसके बाद आपसे स्क्रीन शेयर ऐप डाउनलोड करने का कहा जाता है और ओटीपी मांगने के बाद स्क्रीन शेयर करने से आपकी सारी डिटेल ठगों के हाथ में चली जाती है। इसके बाद आपसे 10 रुपए का रिचार्ज करने को कहा जाता है। इस प्रक्रिया में ठगी चालाकी से आपके अकाउंट से रुपए निकाल लेते हैं।  
 
दूसरा तरीका : आपके व्हाट्‍सऐप नंबर का क्लोन बनाकर आपके परिचित लोगों से रुपए मांग की जाती है। यह नंबर निजी रहता है इससे आपके परिचित लोगों को यकीन भी हो जाता है कि पैसों की आवश्यकता होगी, अत: वे चालबाजों के झांसे में आ जाते हैं। 
 
आईटी एक्सपर्ट दिनेश विश्वकर्मा का कहना है कि ऐसे किसी नंबर या अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा भेजी गई ऐप को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। ऐसा ऐप डाउनलोड होने पर हमारे स्मार्टफोन का कंट्रोल ऐसे ठगों के हाथ में चले जाता है। किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें, न ही किसी के द्वारा भेजी गई एप डाउनलोड करें।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

PM मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को किया माफ, बोले- ये भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सही राह दिखाने की जरूरत

स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपए की सौगात, झाबुआ में 283 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Omkareshwar Darshan 2026 : ओंकारेश्वर में सावन में बदल गई दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालु जान लें मंदिर का नया वन-वे रूट

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

अगला लेख