biodatamaker

फ्री में ऐसे कर सकते हैं E-PAN डाउनलोड, जानें प्रक्रिया

Updated: शनिवार, 17 अगस्त 2019 (21:09 IST)
यूआईडीएआई के आधार की तरह अब आयकर विभाग ने भी PAN card धारकों को यह सुविधा दी है कि वे पहचान प्रमाण के रूप में सॉफ्ट और हार्ड कॉपी दोनों का उपयोग कर सकते हैं।
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक ई-पैन (इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किए गए पैन कार्ड) और भौतिक पैन कार्ड दोनों का उपयोग किया जा सकता है। अब आप मुफ्त में भी E-PAN डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको पूरी प्रक्रिया बताएंगे।
 
पैनकार्ड जारी करने के लिए NSDL-TIN (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) और UTI-ITSL (UTI Infrastructure Technology And Services Limited) आयकर विभाग द्वारा अधिकृत हैं।
 
इन दोनों एजेंसियों से ​​पैनकार्ड धारक अपनी वेबसाइट से E-PAN डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों ने नए PAN card के लिए एप्लाई किया है, वे यहां से फ्री में E-PAN को डाउनलोड कर सकते हैं और अन्य को 8.26 रु. का नाममात्र का चार्ज लगेगा।
 
कैसे करें डाउनलोड : जिन लोगों ने UTI-ITSL के माध्यम से नए PAN card के लिए आवेदन किया है या फिर जानकारी में कोई बदलाव करवाया है, वे अपने पैन और जन्म तारीख की जानकारी से E-PAN की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदकों को ई-पैन डाउनलोड करने के लिए एक ओटीपी के साथ उनके फोन और ई-मेल आईडी का लिंक भेजा जाएगा।
 
इस लिंक का प्रयोग 1 महीने की अवधि के अंदर सिर्फ 3 बार किया जा सकता है। इस तरह NSDL भी सभी आवदकों को अपनी वेबसाइट से 30 दिनों में मुफ्त E-PAN डाउनलोड करने की अनुमति देता है। आवेदक के लिए E-PAN डाउनलोड करने के लिए acknowledgement नंबर की आवश्यकता होगी, तभी कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

अगला लेख