suvichar
✕

कहीं आपने तो डाउनलोड नहीं किया यह ऐप...

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (08:49 IST)
कई बार हम प्ले स्टोर पर जाकर फटाफट स्मार्ट फोन से ऐप डाउनलोड कर लेते हैं और उसका प्रयोग शुरू कर देते हैं। ऐप के प्रयोग से होने वाली परेशानियों का हमें बाद में पता चलता है।
 
कई बार ऐसा भी होता है कि फर्जी ऐप भी हमारे स्मार्ट फोन में डाउनलोड हो जाते हैं। ये फर्जी ऐप हमारे फोन की जानकारियों को चुरा सकते हैं या फिर उसे हैंक भी कर सकते हैं, तो इसलिए फर्जी और रीयल ऐप में पहचान करना जरूरी है तो आइए हम आपको बताते हैं कि ऐप डाउनलोड करने में किन बातों का रखें ध्यान-       
 
- ऐप डाउनलोड करने में सबसे पहले पब्लिशर की पहचान करें कि ऐप को किस कंपनी ने पब्लिश किया है या फिर बनाया है। कई बार हैकर्स थोड़ा ट्विस्ट कर ऐप्स में बदलाव कर देते हैं जिसके कारण यूजर्स इनकी पहचान नहीं कर पाते, इसलिए जब भी आप कोई ऐप डाउनलोड करने जा रहे हैं तो सबसे पहले उसके पब्लिशर का नाम पढ़ लें।
 
- ऐप को आप डाउनलोड करने जा रहे हैं उसकी लास्ट अपडेट और प्ले स्टोर पर अपलोड होने की तारीख की जरूर जांच करें। अगर आपको इस बारे में किसी तरह की परेशानी हो रही है तो आप उससे जुड़ी खबर को पढ़कर जानकारी ले सकते हैं। अगर आपको लगता है कि यह फर्जी ऐप हो सकता है तो उसे डाउनलोड बिलकुल न करें।
 
- प्ले स्टोर पर एक नाम से कई ऐप दिखते हैं इसमें मात्र कुछ स्पेलिंग्स का बदलाव होता है, जिन्हें कॉपी करके बनाया जाता है। ऐसे में अगर आप किसी ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं तो उसकी स्पेलिंग की सही जानकारी रखें और उसे जांच कर ही डाउनलोड करें।
 
- जो भी ऐप आप डाउनलोड करने जा रहे हैं उसका कस्टमर रिव्यू जरूर पढ़ें। इसमें आपको ऐप के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया मिलेगी कि यह ऐप फर्जी है या फिर असली। इसमें कस्टमर ऐप में हो रही परेशानी के बारे में भी लिखते हैं तो उसे पढ़कर आप सतर्क हो सकते हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख