Hanuman Chalisa
✕

Kerala : बच्ची के चेहरे पर फटा मोबाइल, कहीं आप तो नहीं करते यह गलती

Updated: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (19:35 IST)
 
अगर आपके बच्चे भी मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करते हों और आपका उनका ध्यान नहीं रखते तो यह खबर आपके लिए है। केरल में मोबाइल फोन के फटने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह मोबाइल चला रही थी। आदित्यश्री नामक बच्ची मोबाइल को अपने चेहरे के पास ही रखकर चला रही थी, इसी समय उसमे ब्लास्ट हो गया।
 
पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है, जिसने कुछ नमूने जुटाए हैं। मोबाइल फोन फटने की घटना चौंका देने वाली है और डराती भी है।
 
यह हो सकता है ब्लास्ट का कारण : मीडिया खबरों के मुताबिक बच्ची काफी समय से वीडियो देख रही थी। इसलिए ऐसा हो सकता है कि बैटरी ओवरहीट हो गई हो और उसके कारण मोबाइल में ब्लास्ट हो गया हो। ब्लास्ट के कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। अगर आप भी बच्चों को अधिक समय तक मोबाइल उपयोग करने देते हों तो सावधानी रखें।  Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

अगला लेख