shradh paksha
✕

कैसे करें Microsoft Bing Image Creator का प्रयोग? 4 Steps में मिनटों में बनाएं फोटो

Updated: मंगलवार, 2 मई 2023 (17:28 IST)
कई बार आपने इंटरनेट पर AI (artificial intelligence) द्वारा बनाई गई फोटो देखी होगी और कुछ फोटो इंटरनेट पर काफी ज़्यादा वायरल भी होती हैं फिर चाहे वो बिल गेट्स को गरीब दिखाने वाली फोटो हो या दादी को स्केटिंग करते हुए दिखाना हो। हाल ही में भगवान श्रीराम की फोटो भी वायरल हुई थी। आज के दौर में AI टेक्नोलॉजी ने पूरे इंटरनेट पर राज किया हुआ है फिर चाहे वो ChatGPT या Google Bard ही क्यों न हो। ऐसा ही एक टूल माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) द्वारा बनाया गया है जिसे माइक्रोसॉफ्ट बिंज इमेज क्रिएटर (Microsoft Binge Image Creator) के नाम से जाना जाता है। 
 
दरअसल, ये कोई साधारण टूल नहीं है बल्कि आप इसमें चैट के ज़रिए किसी भी तरह की इमेज बना सकते हैं। साथ ही ये टूल बिलकुल फ्री है और आप इसमें अपना अकाउंट भी फ्री में बना सकते हैं। तो चलिए कुछ स्टेप के ज़रिए जानते हैं कि कैसे आप भी इस टूल का प्रयोग कर सकते हैं-
1. Binge Image Creator पर जाएं-
 
आप गूगल, क्रोम या बिंज पर माइक्रोसॉफ्ट बिंज इमेज क्रिएटर सर्च करें। आपको आसानी से बिंज इमेज क्रिएटर (Binge Image Creator) सर्च पेज पर मिल जाएगा। इसके बाद 'Join & Creator’ ऑप्शन पर क्लिक कर साइन इन (sign in) करें। आप गूगल अकाउंट या ईमेल आईडी से साइन इन कर सकते हैं।
2. इमेज बनाने के लिए टाइप करें-
 
आपका अकाउंट साइन इन (sign in) होने के बाद आप सर्च बार पर टाइप कर इमेज बना सकते हैं। इमेज बनाने में अधिकतम 1 मिनट का समय लगेगा। उद्धरण के लिए आप ‘A Cat with Harry Potter Cap’ ऐसी कमांड डाल सकते हैं।
3. रिजल्ट आपके सामने है-
 
करीब 1 मिनट या उससे कम समय में तस्वीर आपके सामने होगी। हालांकि बिंज इमेज क्रिएटर से आप ज़्यादा एडवांस इमेज नहीं बना सकते हैं पर फोटो की क्वालिटी औसत (average) से अधिक होती है।
4. अपना फोटो डाउनलोड करें-
 
फोटो आने के बाद आप उस फोटो पर लॉन्ग प्रेस(long press) करें और आपको डाउनलोड इमेज का ऑप्शन दिखने लगेगा। इसके साथ ही आप किसी एक फोटो को चुनकर बिंज इमेज क्रिएटर से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख