suvichar
✕

योगी आदित्यनाथ बोले, प्रकृति सबका हिसाब बराबर कर देती है, आज प्रदेश में सर्वत्र शांति

Updated: मंगलवार, 2 मई 2023 (18:23 IST)
Yogi Adityanath pointed to Atiq Ahmed : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में मंगलवार को कहा कि कुछ लोगों ने प्रयागराज की धरती को अन्याय और अत्याचार का शिकार बना दिया था, लेकिन यह प्रकृति न किसी पर अत्याचार करती है और न किसी के अत्याचार को स्वीकार करती है, सबका हिसाब बराबर करके रख देती है।
 
Yogi Adityanath pointed to Atiq Ahmed : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रयागराज में मंगलवार को कहा कि कुछ लोगों ने प्रयागराज (Prayagraj) की धरती को अन्याय और अत्याचार का शिकार बना दिया था, लेकिन यह प्रकृति न किसी पर अत्याचार करती है और न किसी के अत्याचार को स्वीकार करती है, सबका हिसाब बराबर करके रख देती है।
 
योगी आदित्यनाथ ((Yogi Adityanath)) का इशारा परोक्ष तौर पर माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की ओर था। गौरतलब है कि अतीक अहमद (60) तथा अशरफ की मीडियाकर्मी बनकर आए 3 लोगों ने नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या उस वक्त की गई थी, जब दोनों को पुलिस की सुरक्षा में स्वास्थ्य जांच के लिए प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था।
 
महापौर पद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के पक्ष में शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लीडर प्रेस ग्राउंड में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तुष्टिकरण नहीं, बल्कि सशक्तीकरण पर ध्यान दिया है, सबका विकास किया है। तुष्टिकरण करने वाले लोग भेदभाव करते थे, वही बंटवारा भी करते थे।
 
उल्लेखनीय है कि शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र अतीक अहमद का गढ़ रहा है, जहां से वह 5 बार विधायक रहा। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तरप्रदेश, परिवारवादी और जातिवादी मानसिकता के दलों से आगे बढ़कर एक राष्ट्रवाद की सोच के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक साधारण से कार्यकर्ता गणेश केसरवानी को महापौर का प्रत्याशी बनाना यह साबित करता है कि भाजपा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पार्टी है। यही देश का लोकतंत्र है और भाजपा का लोकतंत्र है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही उत्तरप्रदेश था, जहां पर्व और त्योहार भय और आतंक के साए में मनाए जाते थे। लेकिन आज प्रदेश में पर्व और त्योहार खुशहाली लाते हैं। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं, दंगा नहीं, बल्कि सभी ओर चंगा ही चंगा है।
 
उन्होंने कहा जो लोग पहले आतंक के बल पर गरीबों की संपत्तियों पर कब्जा करते थे, व्यापारियों से रंगदारी वसूलते थे, आज गले में तख्ती लटकाकर जाने के लिए मजबूर हुए हैं। आज व्यापारी को राज्य के व्यापारी कल्याण बोर्ड की ओर से 10 लाख रुपए की सुरक्षा बीमा दिया जा रहा है।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज नगरों में किसी प्रकार का शोहदों का आतंक नहीं है। आज हमारे नगर 'सेफ सिटी' (सुरक्षित शहर) हो रहे हैं। लड़कियां सुरक्षित स्कूल जा सकती हैं, व्यापारी व्यापार कर सकता है। आज युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं, टैबलेट हैं। मुख्यमंत्री ने नगरवासियों से प्रयागराज नगर निगम के सभी 100 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों और महापौर प्रत्याशी को विजयी बनाकर 2025 में होने वाले महाकुंभ को और भी दिव्य और भव्य बनाने का आह्वान किया।
 
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, प्रयागराज से लोकसभा सांसद रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर सांसद केशरीदेवी पटेल, कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और कई विधायक मौजूद थे। प्रयागराज नगर निगम का चुनाव कल 4 मई को होगा, जबकि चुनाव प्रचार अभियान मंगलवार शाम को समाप्त हो रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

अगला लेख