• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
  6. युवाओं में बढ़ा ई-शॉपिंग का क्रेज
Written By ND

युवाओं में बढ़ा ई-शॉपिंग का क्रेज

ई शॉपिंग
ND
युवाओं में ई-ॉपिंग का क्रेज इन दिनों बहुबढ़ गया है। वे कपड़े, जूते, ज्वेलरी, घड़ी आदि सामान की खरीदी के लिए दुकान जाने की जगह-ई टेक्निक अपना रहे हैं। घर बैठे इंटरनेट के जरिए किसी भी प्रोडक्ट की पूरी जानकारी लेकर ऑनलाइन आर्डर कर रहे हैं। ऑनलाइन ॉपिंग में ढेरों वेराइटियां और मार्केट में नहीं मिलने वाले प्रोडक्ट के भी मिलने से युवा आकर्षित हैं।

लड़कों को ज्यादा पसंद
यूथ में ई-शॉपिंग का सबसे ज्यादा क्रेज है। लड़कियों से ज्यादा लड़के ई-शॉपिंग करना पसंद करते हैं। शुरुआत में ई-शॉपिंग करने के दौरान वे यूजर्स थोड़ी दुविधा में थे कि पता नहीं ऑर्डर करने पर किस तरह की चीज घर पहुंचेगी। एक-दो बार शॉपिंग करने के बाद उन्हें समझ में आया कि ई-शॉपिंग बहुत ही आसान है। इसमें बिल्कुल सही चीज मिलती है।

पसंद आता है सस्ता सामान
ई-शॉपिंग से महंगा सामान खरीदने पर कई बार गारंटी नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में बाद में मुश्किल हो सकती है, इसलिए सिर्फ छोटे सामान जैसे ड्रेसेज, बैग्स, शूज और गॉगल्स खरीदना ज्यादा बेहतर है। नेट पर 1500 से 5000 रुपए तक की शॉपिंग करना वे ज्यादा सही मानते हैं। खरीदारी से पहले नेट के जरिए सामान की बहुत अच्छी डिटेल मिल जाती है, इसलिए खरीदने में आसानी होती है।

साइट्स पर भी मिलते हैं आफर्स
ई-शॉपिंग पर कई तरह के ऑफर्स भी दिए जाते हैं। एक प्रोडक्ट को खरीदने पर दूसरा फ्री, किस्तों पर खरीदी सुविधा के साथ ही डिस्काउंट दिए जाते हैं। युवाओं का कहना है कि ऐसे ऑफर्स कई बार मार्केट में भी नहीं मिल पाते।

ई-शॉपिंग के दौरान ये रखें सावधानी
- ऑर्डर करते समय खरीदी जा रही वस्तु की सही डीटेल दें। रंग, साइज के संबंध में भी सही-सही जानकारी डालें।
- कभी अपनी निजी जानकारी ई-शॉपिंग के दौरान दें।
- शॉपिंग के दौरान डेबिट कार्ड से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें।
- प्रोडक्ट की गारंटी को ऑर्डर से पहले ही सुनिश्चित कर लें।
- प्रोडक्ट के बारे में सारी जानकारी शॉपिंग से पहले ही हासिल कर लें।
- शॉपिंग के बाद डिलीवरी और टाइमिंग का स्टेटस भी पहले ही जांच लें।