Daily Horoscope
✕

125 रनों की सलामी साझेदारी के बाद भी राजस्थान के खिलाफ 183 रन बना पाई बैंगलूरू

कोहली के शतक से आरसीबी के तीन विकेट पर 183 रन

Updated: शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (22:05 IST)
IPL 2024 RCB vs RR विराट कोहली ने अकेले किला लड़ाते हुए आईपीएल में रिकॉर्ड आठवां शतक जमाया लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन विकेट पर 183 रन ही बना सकी।कोहली ने अपनी पारी में शानदार पुल और फ्लिक लगाये। उन्होंने 72 गेंद में 113 रन बनाये और अब तक टूर्नामेंट में आरसीबी के कुल रनों का 38 प्रतिशत उन्हीं के बल्ले से निकला है।

कोहली ने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के जड़े । कप्तान फाफ डु प्लेसी ( 33 गेंद में 44 रन ) को छोड़कर उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका।कोहली ने 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और अगले 50 रन 28 गेंद में बनाये। उन्होंने 19वें ओवर में नांद्रे बर्गर की गेंद पर एक रन लेकर तिहरे अंक को छुआ।

ग्लेन मैक्सवेल (एक) और पदार्पण कर रहे बायें हाथ के बल्लेबाज सौरव चौहान (नौ ) सस्ते में आउट हो गए। चौहान सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट वाला फॉर्म दोहरा नहीं सके।रॉयल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाजी की। अश्विन ने चार ओवर में 28 रन दिये जबकि चहल ने 34 रन देकर दो विकेट चटकाये।

संजू सैमसन ने 11वें ओवर में रियान पराग को गेंद सौंपी जिन्होंने दोनों बल्लेबाजों को परेशान किया लेकिन विकेट नहीं ले सके । उन्होंने डु प्लेसी का रिटर्न कैच टपकाया।चहल ने इस साझेदारी को तोड़कर 14वें ओवर में डुप्लेसी को आउट किया। इसी ओवर में कोहली को 66 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब बर्गर ने उनका कैच टपकाया ।अगली गेंद पर बटलर ने हालांकि लांग आन पर डुप्लेसी का कैच पकड़ा। (भाषा)<>

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख