• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. Lucknow Super Giants wins toss & opts to bat first against Delhi Capitals
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (19:39 IST)

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर दिल्ली के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी (Video)

LSG vs DC
IPL 2024 LSG vs DC लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (ipl) के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के एल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।टॉस जीतने के बाद उन्होंने कहा कि वो आंकड़ों के साथ जाना नहीं चाहते लेकिन उन्हें लग रहा है कि विकेट पूरे समय एक जैसी ही रहेगी। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में बढ़िया माहौल है।

उन्होंने कहा कि टीम एक बदलाव किया गया है। मयंक यादव नहीं खेलेंगे और उनकी जगह पर अरशद खान को टीम में शामिल किया गया है।दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कुलदीप और मुकेश की वापसी हुई है।(एजेंसी)
दोनों टीमें इस प्रकार :-

लखनऊ सुपर जायंट्स:- क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक और अरशद खान।

दिल्ली कैपिटल्स :- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, और खलील अहमद।
ये भी पढ़ें
94 पर 7 विकेट गंवा चुके लखनऊ की बदोनी ने कराई शानदार वापसी, पहुंचाया 167 रनों तक