dharma sangrah
✕

T20 World Cup : चेस में हार्दिक और विराट का कॉम्बिनेशन होगा परफेक्ट

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 3 मई 2024 (18:05 IST)
T20 World Cup News : पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने शुक्रवार को हार्दिक पंड्या के टी20 विश्व कप टीम में चयन का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ इस आल राउंडर की मौजूदगी मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा संयोजन साबित होगी।
 
फॉर्म से बाहर चल रहे पंड्या को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल करने से सवाल उठ रहे हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उनके पिछले रिकॉर्ड तथा गेंद एवं बल्ले दोनों से तेजी से खेल का परिदृश्य बदलने की उनकी काबिलियत को ध्यान में रखकर यह फैसला किया है।
 
साथ ही USA और West Indies में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कपके लिए उन्हें उप कप्तान नियुक्त करने पर भी काफी लोग हैरान हैं।

<

T20 World Cup 2024: S Sreesanth backs Pandya's inclusion in Indian squad#T20WorldCup2024 #SSreesanth #india #hardikpandya #sportsnews #cricketnews #MiddaySports https://t.co/sR0I8V5GIm

— Mid Day (@mid_day) May 3, 2024 >
लेकिन कपिल देव के युग के बाद भारत के सर्वश्रेष्ठ आउटस्विंग गेंदबाजों में शुमार श्रीसंत ने इस फैसले का समर्थन करते हुए ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर एक चर्चा के दौरान कहा, ‘‘इस साल के आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) को छोड़ दें तो हम सभी ने देखा है कि वह मैदान पर क्या करने की काबिलियत रखता है। वह जिस तरह से देश के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहा है और यहां तक कि उसने एक श्रृंखला में टीम की अगुआई की और इसमें जीत दिलायी। ’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘रोहित से इसके बारे में पूछा गया था और उन्होंने कहा कि कभी कभार मैं कप्तान होता हूं और कभी कभार नहीं। लेकिन इससे टीम का माहौल और जज्बा नहीं बदलता। ’’
 
श्रीसंत ने कहा, ‘‘इसलिये एक अच्छी चीज यह है कि हार्दिक जब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरें, विशेषकर जब टीम लक्ष्य का पीछा कर रही है और विराट दूसरे छोर पर हों तो मुझे लगता है कि यह संयोजन शानदार है। ’’
 
पंड्या भारत के लिए अंतिम दफा अक्टूबर 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप मैच में खेले थे।
 
वह आईपीएल 2024 से पहले सही समय पर टखने की चोट से उबरने में सफल रहे और उन्हें रोहित की जगह पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया। इस फैसले की भी काफी आलोचना हुई थी।
 
पंड्या की गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए श्रीसंत ने कहा, ‘‘हार्दिक नयी गेंद या पुरानी गेंद से अच्छी गेंदबाजी कर सकता है, विशेषकर पाकिस्तान के खिलाफ। लेकिन हम सिर्फ पाकिस्तान नहीं कई अलग टीम के खिलाफ खेलेंगे। ’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हार्दिक के लिए यह मौका है कि वह इस आईपीएल के प्रदर्शन को भूल जाये और अच्छा प्रदर्शन करे। ’’

ALSO READ: BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब
आस्ट्रेलियाई पूर्व आल राउंडर टॉम मूडी ने भी पंड्या के टीम में चयन का समर्थन करते हुए कहा कि वह अन्य दावेदारों से कहीं ज्यादा आगे हैं।
 
मूडी ने कहा, ‘‘किसी तीन अन्य खिलाड़ियों के नाम बताईये जो हार्दिक पंड्या जैसा खेल सकते हैं। एक ऐसा आल राउंडर जो आपके शीर्ष छह क्रम में खेल सके और संभवत: आपके लिए चार ओवर गेंदबाजी कर सके। ’’(भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख