शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. Sam Curran gets back into the Punjab Kings dugout not before the heartfelt farewell by CSK
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (19:00 IST)

जहां से शुरु किया IPL सफर वहीं पहुंचे सैम करन, चेन्नई ने बचपन का फोटो ट्वीट कर दी विदाई

जहां से शुरु किया IPL सफर वहीं पहुंचे सैम करन, चेन्नई ने बचपन का फोटो ट्वीट कर दी विदाई - Sam Curran gets back into the Punjab Kings dugout not before the heartfelt farewell by CSK
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन ने पंजाब किंग्स द्वारा 18.5 करोड़ पाने के बाद ट्विट किया कि सफर जहां से शुरु किया था वहां ही आ पहुंचा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की विजेता टीम के हिस्सा रहे सैम करन को 2012 में चोट के चलते टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी बचपन का फोटो एक भावुक कैप्शन के साथ ट्वीट कर उनको विदाई दी।
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करेन शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा।मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच करेन को टीम में जोड़ने के लिए लंबी बोली प्रक्रिया चली।  हाल ही में टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले करेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड रकम के साथ खरीदा।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस 2021 में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब राजस्थान रॉयल्स ने तब उनके लिए 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी।ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला कैमरन ग्रीन को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस लीग के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये।
ये भी पढ़ें
IPL Auction इतिहास के सबसे महंगे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी बने कमैरुन ग्रीन, मुंबई इंडियन्स ने दिए 17.5 करोड़ रुपए