गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. MS Dhoni having cadid conversation with Virat Kohli wins the internet
Written By
Last Modified: मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (15:51 IST)

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच क्या हुई बातचीत, वीडियो हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच क्या हुई बातचीत, वीडियो हुआ वायरल - MS Dhoni having cadid conversation with Virat Kohli wins the internet
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जब भी मैच होता है तो क्रिकेट के दीवाने इस मैच को मिस नहीं करते।इसका एक कारण यह है कि दोनों ही टीम में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम शुमार है।  महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के आमने सामने होने के कारण कोई भी फैन इसको मिस नहीं करना चाहता।

यह दीवानगी तब भी बरकरार है जब विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अपनी कप्तानी खो चुके हैं। टीम के कप्तान भले ही पू्र्व चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी फैफ डू प्लेसिस हों लेकिन धोनी फैंस और कोहली फैंस एक दूसरे के आमने सामने आ ही जाते हैं।

हालांकि मैच के बाद जैसे दोनों ही फैंस में परस्पर प्यार और सम्मान रहता है। वैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के बाद अकसर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बातचीत के वीडियो देखे जाते हैं। कल भी मैच के बाद क्रिकेट के 2 धुरंधरों ने आपस में देरी तक बातचीत की।

इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी हमेशा की तरह विराट कोहली को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि एक शिक्षक की तरह  महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली को यह बता रहे हैं कि मैदान पर कैसा व्यवहार रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें
लखनऊ नगर पालिका के चुनाव के कारण चेन्नई बनाम लखनऊ मैच होगा 1 दिन पहले