Hanuman Chalisa
✕

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ऐडन मार्करम ने लपका एक हैरतअंगेज कैच

Updated: शुक्रवार, 5 मई 2023 (15:36 IST)
IPL: आईपीएल का 47वां मैच राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था, जहां सनराइजर्स के कप्तान ऐडन मार्करम (Aiden Markram) ने एक शानदार कैच लपका जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। कैच नितीश राणा (Nitish Rana) का था, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं।
 
यह घटना 15वें ओवर की है, जहां नितीश राणा सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे। मार्करम ने ऑफ के ठीक बाहर एक धीमी गेंद फेंकी, जो दूर हो गई। राणा, जो हर गेंद को बीच से मार रहे थे, केवल बल्ले के एक छोर से बॉल को टच कर पाए और गेंद आसमान में ऊपर चली गई। मार्कराम तेजी से लॉन्ग ऑन की ओर भागे और फिर कैच पकड़ने के लिए फुल-स्ट्रेच डाइव मारी।
इस हैरतअंगेज कैच को देख क्रिकेट दर्शकों का चेहरा फटा रह गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर मैच में बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 172 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था जिसका उन्होंने सफलतापूर्वक बचाव किया। नितीश राणा ने 31 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली।
 
इस मैच में रिंकू सिंह 46 (35) के बाद नितीश हैदराबाद के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। सनराइजर्स हैदराबाद इस वक़्त आईपीएल टेबल में 6 पॉइंट्स के साथ 9वें स्थान पर है और कोलकाता नाइट राइडर्स 8 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख