dharma sangrah

खर्चे में कटौती : बीसीसीआई ने IPL चैंपियन की इनामी राशि आधी की

Published: बुधवार, 4 मार्च 2020 (11:46 IST)
नई दिल्ली। बीसीसीआई (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र के लिए खर्चे में कटौती करते हुए चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि को सन् 2019 की तुलना में आधा करने का फैसला किया है।
ALSO READ: IPL से पहले नहीं चल रहा है कोहली का बल्ला, बढ़ी RCB की चिंता
सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भेजे सर्कुलर में बीसीसीआई ने सूचित किया है कि आईपीएल चैंपियन को 20 करोड़ रुपए की जगह अब सिर्फ 10 करोड़ रुपए मिलेंगे।
 
बीसीसीआई के पत्र के अनुसार खर्चों में कटौती की प्रक्रिया के तहत वित्तीय पुरस्कारों को दोबारा तय किया गया है। चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपए की जगह 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। उपविजेता टीम को 12 करोड़ 50 लाख रुपए की जगह 6 करोड़ 25 लाख रुपए दिए जाएंगे।
ALSO READ: IPL के कई मैचों से बाहर हो सकते हैं इशांत शर्मा, NCA फिजियो पर उठे सवाल
क्वालीफायर में हारने वाली 2 टीमों में प्रत्येक को अब 4 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए मिलेंगे। आईपीएल के 13वें सत्र का आगाज 29 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच गत विजेता मुंबई और उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम 4 और चेन्नई की टीम 3 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।

Show comments

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख