Hanuman Chalisa
✕

बल्ले से फीके पर ग्लब्स से धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ गए कार्तिक

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (13:17 IST)
कल राजस्थान से हुए मुकाबले में बेन स्टोक्स का हैरतअंगेज कैच पकड़ने वाले दिनेश कार्तिक ने खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन उनके लिए इससे भी खुशी की बात यह है कि उन्होंने कल आईपीएल में पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। (PIC-UNI)
 
कल हुए मुकाबले में केकआर के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 4 कैच पकड़े। जैसे ही वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर राहुल तेवतिया का कैच कार्तिक ने पकड़ा उन्होंने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर माही के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 
 
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी अब तक 109 कैच पकड़ चुके है और दिनेश कार्तिक ने उन्हें पछाड़ कर 110 कैच लपक लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फहरिस्त में तीसरा नाम भी एक भारतीय विकेट कीपर का ही है। पार्थिव पटेल ने आईपीएल में अब तक 66 कैच लिए हैं। वह चेन्नई और मुंबई की ओर से खेल चुके हैं।
 
गौरतलब है दिनेश कार्तिक का मौजूदा सीजन फीका रहा है और उन्होंने अब तक खेले 14 मैचों में 14 की औसत और 125 की स्ट्राइक रेट से महज 169 रन बनाए हैं जिसमें सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल है। कल तो कार्तिक अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन ग्लब्स से बेहतरीन प्रदर्शन कर के उन्होंने यह कमी पूरी कर दी।(वेबदुनिया डेस्क)

Show comments

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

अगला लेख