Daily Horoscope
✕

आईपीएल के फाइनल मुकाबले में रोमांच को लेकर क्रिकेट के दिग्गजों ने ट्‍विटर पर दी यह प्रतिक्रिया

Updated: सोमवार, 13 मई 2019 (17:44 IST)
नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आखिरी गेंद तक चले फाइनल मुकाबले के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा कि आईपीएल हमेशा नाटकीयता से भरपूर रहता है जबकि वीरेंद्र सहवाग ने इसे बेहतरीन मुकाबला करार दिया। क्रिकेट जगत ने ट्विटर पर फाइनल मैच को लेकर कुछ इस तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की।
 
सचिन तेंदुलकर : सबसे रोमांचक सत्रों में से एक का शानदार अंत। बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन टीमवर्क के सामने नहीं टिक सकता और यह रविवार को साबित हो गया।
 
सौरव गांगुली : क्या मैच था और अचानक आपको पता चलता है कि इंसान ही खेल रहे थे। दबाव में शानदार कौशल का प्रदर्शन।
 
वीरेंद्र सहवाग : जबर्दस्त फाइनल। शानदार टूर्नामेंट। चेन्नई की किस्मत खराब रही। मुंबई को बधाई।
 
एबी डिविलियर्स : वाह! निशब्द! आईपीएल, क्या शानदार टूर्नामेंट!
आर. अश्विन : ओह, क्या शानदार मैच था! मुंबई और रोहित शर्मा को बधाई। चेन्नई और एमएस धोनी बदकिस्मत रहे।
 
माइकल वॉन : आईपीएल हमेशा नाटकीयता से भरपूर रहता है। आखिरी कुछ ओवरों में ही सब कुछ था। कैच छूटे। मैदान पर फोकस टूटा। शानदार स्ट्रोक्स लगे, रन आउट और उम्दा गेंदबाजी।
 
जोंटी रोड्स : वाह माली, शानदार प्रदर्शन। अब मुझे अपनी सांसों को काबू में लाने के लिए बीयर पीनी पड़ेगी। पिछले 10 मिनट से होटल में कूद रहा था। क्या मैच था। आईपीएल से कोई प्यार कैसे न करे।
 
सैम बिलिंग्स : चेन्नई की टीम पर गर्व है और इसका हिस्सा होना अद्‍भुत रहा। इतने कम अंतर से हारे। आईपीएल क्या शानदार टूर्नामेंट है। मुंबई को बधाई।
वीवीएस लक्ष्मण : मुंबई ने दबाव का बखूबी सामना करके जीत दर्ज की। क्या शानदार फाइनल था।
 
केविन पीटरसन : शानदार। एक और लाजवाब टूर्नामेंट। इस महान खेल को सीखने के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट अकादमी, आईपीएल।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख