Daily Horoscope
✕

स्टीव स्मिथ बोले, आईपीएल ने एकदिवसीय क्रिकेट की तैयारी में मदद की

Updated: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (01:31 IST)
बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने सोमवार को यहां कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने से उन्हें 50 ओवर के प्रारूप के विश्व कप की तैयारी में काफी मदद मिली है।

स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ मामले में दोषी पाए जाने के बाद 1 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था।
 
इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के शिविर से जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस जा रहे हैं।

रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर राजस्थान रॉयल्स के इस कप्तान ने कहा कि निजी तौर पर मेरे लिए आईपीएल मैदान में समय बिताने के साथ मजबूत विरोधी टीमों और शानदार खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है टी-20 क्रिकेट आपको 50 ओवरों के क्रिकेट के लिए तैयार करता है। पिछले 2 साल से एकदिवसीय क्रिकेट को जिस तरह से खेला जा रहा है, उससे लगता है कि वह टी-20 क्रिकेट का विस्तारित संस्करण है।
 
विश्व कप की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तैयारियों की दृष्टि से मैं सहज हूं। मैं घर (ऑस्ट्रेलिया) जा रहा हूं और वहां न्यूजीलैंड के साथ 3 अभ्यास मैच हैं। इंग्लैंड में भी हमें 2 अभ्यास मैचों में खेलने का मौका मिलेगा। तैयारी के लिए काफी समय है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख