Hanuman Chalisa
✕

कोहली और डिविलियर्स को आउट करना करियर का सर्वश्रेष्ठ पल : श्रेयस गोपाल

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (13:43 IST)
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के युवा स्पिनर श्रेयस गोपाल ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के विकेट को अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ पल बताया है। गोपाल ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे रॉयल्स ने सत्र में पहली जीत दर्ज करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हराया।

गोपाल ने मैच के बाद कहा, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को आउट करना किसी भी युवा खिलाड़ी का सपना होता है। यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ पल था। उन्होंने कहा, कोई भी विकेट बड़ा होता है लेकिन ये दोनों बहुत बड़े नाम हैं तो और अच्छा लग रहा है। मुझे हालांकि लगता है कि इससे प्रभावित हुए बिना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना है।

गोपाल ने कहा कि कोहली और डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ कोई भी रणनीति बनाना कठिन है। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो कोहली और डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों के विकेट लेने के लिए कोई रणनीति बनाना मुश्किल है।

गोपाल ने कहा कि  आपको सर्वश्रेष्ठ गेंद डालनी होती है। यह सब हालात पर निर्भर करता है। डैथ ओवरों में गेंदबाजों के महंगे साबित होने के बारे में उन्होंने कहा कि यह खेल का हिस्सा है और पूरी गेंदबाजी इकाई को इसकी जिम्मेदारी लेकर सुधार करना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख